
पुलवामा के 11 शहीदों के परिवारों को क्यों नहीं मिली नौकरी? सरकार ने संसद में दिया जवाब
AajTak
पुलवामा हमले के 11 शहीद परिवारों को नौकरी नहीं मिलने को लेकर सरकार ने संसद में बयान दिया है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि करीब एक दर्जन विधवाओं ने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए अपने बच्चों के 18 साल के होने तक इंतजार करने का फैसला किया है.
साल 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की करीब एक दर्जन विधवाओं ने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए अपने बच्चों के 18 साल के होने तक इंतजार करने का फैसला किया है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में मारे गए लोगों के 19 परिजनों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है. तीन और की नियुक्ति प्रक्रिया में है.
14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 11 विधवाओं ने अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए अपने बच्चों के 18 साल के होने तक इंतजार करने का फैसला किया है.
दिया गया मुआवजा
उन्होंने कहा, इनमें से कुछ बच्चे चार साल तक के हैं, इनमें सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल मनोज के बेहरा की बेटी और कांस्टेबल भागीरथ सिंह का सात साल का बेटा शामिल है. मारे गए 40 सीआरपीएफ कर्मियों के परिजनों को दी गई मौद्रिक सहायता और सरकारी नौकरियों का विवरण साझा करते हुए, राय ने कहा कि प्रत्येक परिवार को पूरा मुआवजा दिया गया है, जिसमें केंद्र या राज्य सरकारों और व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट दाताओं द्वारा दी गई या दान की गई 1.5 करोड़ रुपये से तीन करोड़ रुपये तक की धनराशि शामिल है.
ये भी पढ़ें: Pulwama Attack: CRPF पर हमला कर आतंकियों ने दी थी सबसे बड़ी चोट, भारत ने 12 दिन में ले लिया था 40 सपूतों की शहादत का बदला
जबकि आठ शहीदों के परिजनों को कुल मुआवजा 1.5 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच मुआवजा मिला है और 29 को 2 करोड़ रुपये से 2.5 करोड़ रुपये के बीच मिला है. मंत्री ने कहा कि तीन शहीदों के तत्काल परिवार को 2.5 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच मुआवजा मिला.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











