
पुरानी गाड़ियों पर नकेल... 'उम्रदराज' वाहन बैन करने से क्या वाकई खत्म होगा दिल्ली का प्रदूषण?
AajTak
CSE के वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रम के सीनियर फेलो विवेक चट्टोपाध्याय ने आजतक को बताया कि 2020 में BS-VI मानकों के लागू होने के बाद गाड़ियों से निकलने वाला प्रदूषण BS-IV से 80% और BS-I से 98% तक घट चुका है. लेकिन समस्या प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाण पत्र जारी करने के सिस्टम में है.
दिल्ली सरकार ने 10 साल पुरानी डीज़ल गाड़ियों और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों में फ्यूल भरवाने पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार इसे वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए साहसिक कदम बता रही है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इस नीति से शहर के प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना नहीं है. साथ ही प्रदूषण के असली कारणों को छू भी नहीं पाएगा.
कितना प्रदूषण छोड़ती हैं पुरानी गाड़ियां? पुरानी गाड़ियों से निकलने वाला धुआं निश्चित रूप से प्रदूषण का बड़ा स्रोत है. ये PM2.5 (सूक्ष्म कण) के 28% और सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) के 41% उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं. लेकिन दिल्ली में वायु प्रदूषण का मामला बहुत जटिल और बहु-स्रोत आधारित है. इसमें निर्माण स्थलों से उड़ती धूल, फैक्ट्रियों और उद्योगों का धुआं, हर साल हरियाणा-पंजाब में होने वाली पराली जलाने की घटनाएं, कचरा जलाने वाले प्लांट्स (WTE प्लांट्स) और मौसम की स्थिति शामिल है, जो प्रदूषकों को ज़मीन पर ही रोक देती है.
वाहनों पर रोक, लेकिन असर कितना? CSE के वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रम के सीनियर फेलो विवेक चट्टोपाध्याय ने आजतक को बताया कि 2020 में BS-VI मानकों के लागू होने के बाद गाड़ियों से निकलने वाला प्रदूषण BS-IV से 80% और BS-I से 98% तक घट चुका है. हालांकि, दिल्ली में जीवन-काल पूरा कर चुके वाहनों को फ्यूल भरने की अनुमति न देने के निर्णय से उनके संचालन में कमी आएगी, लेकिन समस्या प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाण पत्र जारी करने के सिस्टम में है. उन्होंने कहा कि PUC (Pollution Under Control) वाहनों में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 या नाइट्रोजन ऑक्साइड की जांच नहीं करता है. PUC की जांच प्रणाली को वैज्ञानिक और प्रभावी बनाए बिना, सिर्फ पुराने वाहनों पर रोक लगाने से हवा साफ नहीं होगी.
वर्तमान में वाहनों से लगभग 50% PM2.5 और 80% NOx उत्सर्जित होता है, और यह सभी उम्र के वाहनों से होता है. दिल्ली में पिछले वाहन प्रतिबंध प्रयोग- जैसे ऑड-ईवन योजना ने केवल मामूली अल्पकालिक सुधार किए. PM2.5 में सिर्फ 10-13% की कमी आई, जो कुछ ही दिनों में वापस पुराने स्तर पर लौट आई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अन्य स्रोतों पर ध्यान नहीं दिया गया और ट्रैफ़िक पैटर्न नए नियमों के अनुसार समायोजित हो गए.
गाड़ी की उम्र देखकर बैन लगाना सही नहीं इसके अलावा सिर्फ गाड़ी की उम्र देखकर बैन लगाना सही नहीं है. कई पुरानी गाड़ियां अगर अच्छी तरह से मेंटेन की गई हों या रेट्रोफिट की गई हों, तो वे नई लेकिन खराब गाड़ियों से कम प्रदूषण कर सकती हैं.
गरीब वर्ग पर आर्थिक मार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










