
पुतिन से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की बात, कहा- यूक्रेन में शांति बहाली के हर प्रयास में समर्थन देगा भारत
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के दौरे पर हैं. SCO समिट के इतर प्रधानमंत्री और पुतिन के बीच बैठक होने वाली है. इस मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की को शांति बहाली के हर प्रयास में समर्थन देने का आश्वासन दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर फ़ोन पर बातचीत हुई है. बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया है. वहीं, प्रधानमंत्री ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को शांति बहाली के हर प्रयास में भारत की समर्थन की बात कही है.
प्रधानमंत्री मोदी अभी चीन के दो दिवसीय दौरे पर हैं. SCO समिट में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री चीन पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री सात साल बाद चीन के दौरे पर गए हैं. चीन की ये यात्रा बेहद अहम है, क्योंकि ट्रंप के टैरिफ की वजह से अमेरिका और भारत के रिश्तों में दरार आया है.
जेलेंस्की और प्रधानमंत्री मोदी के बीच क्या हुई बातचीत?
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया है कि जेलेंस्की और प्रधानमंत्री मोदी के बीच क्या बातचीत हुई है. प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की का मौजूदा घटनाक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए आभार जताया है और साथ ही शांति बहाली और समाधान के प्रयासों के समर्थन की बात कही है.
प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की को आश्वासन दिया कि शांति बहाली की दिशा में भारत हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है.
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी और पुतिन की होगी मुलाकात

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











