
'पुतिन भी चाहते हैं लोगों की मौतें रुके', यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति से बातचीत का किया दावा
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए फोन पर बातचीत का दावा किया है. एक इंटरव्यू में ट्रंप ने इसे 'खूनखराबा' बताया, लेकिन बातचीत पर ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी. इस बातचीत की न तो रूस ने पुष्टि की और व्हाइट हाउस की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की है. यह उनकी यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाने की कोशिश है. बातचीत इस मायने में अहम है कि शुरुआती 2022 के बाद यह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति और पुतिन के बीच पहली सीधी बातचीत मानी जा रही है. इसकी जानकारी न्यू यॉर्क पोस्ट ने दी.
राष्ट्रपति बनने से पहले से ही ही ट्रंप यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं. उन्होंने कई बार इसका ऐलान भी किया, लेकिन किसी तरह का कोई प्लान शेयर नहीं किया है. हालांकि, पिछले सप्ताह मीडिया से बातचीत में युद्ध के दौरान भारी खूनखराबे की बात कही थी. ट्रंप का कहना है कि जंग खत्म करने के मुद्दे पर 'कुछ बहुत अच्छी बातचीत' हुई हैं.
यह भी पढ़ें: गाजा पर ट्रंप के टेकओवर प्लान के बीच मिस्र ने इमरजेंसी में बुलाई अरब समिट, जानें पूरा एजेंडा
पुतिन से बातचीत पर क्या बोले ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप ने इसी शुक्रवार को न्यू यॉर्क पोस्ट से बातचीत में यह पूछे जाने पर कि उन्होंने पुतिन से कितनी बार बात की है, ट्रंप ने जवाब में कहा, "मैंने बेहतर समझते हुए सार्वजनिक रूप से इसका जिक्र नहीं किया." ट्रंप ने आगे बताया था कि ट्रंप भी चाहते हैं कि लोगों की मौतें रुके. हालांकि, ट्रंप-पुतिन क्या-क्या बातें हुई, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है.
ट्रंप-पुतिन की बातचीत पर खामोश अमेरिका-रूस

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










