
पुतिन को प्लेन से उतरते ही मिला सरप्राइज, PM मोदी के इस कदम ने रूसी राष्ट्रपति को चौंकाया
AajTak
व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस समिट में हिस्सा लेने भारत पहुंचे हैं. ये भारत और रूस के बीच होने वाली वार्षिक बैठक है, जो अमूमन दिसंबर में आयोजित होती है और भारत और रूस बारी-बारी से इसकी मेजबानी करते हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं. उनका विमान पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. ब्लैक सूट-बूट पहने पुतिन जैसे ही विमान से बाहर निकले. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरप्राइज कर दिया.
रूसी राष्ट्रपति के विमान से उतरते ही पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ उनसे हैंडशेक किया और फिर उन्हें गले लगा लिया. पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचकर उन्हें रिसीव किया. पीएम मोदी के इस कदम से रूस चौंक गया.
रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि पीएम मोदी एयरपोर्ट पर मौजूद होंगे और राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगे. उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी.
इसके बाद पीएम मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी से पीएम आवास के लिए निकले. दोनों नेता एक ही टोयोटा SUV में साथ सफर करते नजर आए.
बता दें कि पुतिन के विमान का नाम इल्यूशिन-96 (IL96) है. उनके विमान पर रूसी भाषा में россия लिखा होता है, जिसका मतलब रूस है. यह सिरिलिक (Cyrillic) लिपि में लिखा जाता है.
पुतिन 23वें भारत-रूस समिट में हिस्सा लेने भारत आए हैं. ये दोनों मुल्को के बीच होने वाली सालाना बैठक है. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान दोनों नेता तेल से लेकर S-400 मिसाइल सिस्टम खरीद और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बात कर सकते हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










