
पुतिन के 'Plan C' ने बदले युद्ध के समीकरण! पूर्वी यूक्रेन में रूस के हमले तेज, क्या करेंगे जेलेंस्की?
AajTak
जंग की शुरुआत से व्लादिमीर पुतिन की तरफ से जो-जो मिशन सेट किए गए थे, सब फेल रहे थे. लेकिन उनके पास एक प्लान सी भी था जो अब जमीन पर काम करने लगा है.
रूस और यूक्रेन का युद्ध तीन महीने पुराना हो चुका है. जिस जंग को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 72 घंटे में खत्म करने के दावे कर रहे थे, वो लड़ाई अब 100 दिन से ज्यादा लंबी खिच चुकी है. ऐसा इसलिए हो पाया है क्योंकि पुतिन के तमाम शुरुआती आकलन गलत साबित हुए और उनकी सेना को इसका हरजाना भी भुगतना पड़ा. 72 घंटे वाले दावे के बाद पुतिन कीव पर कब्जा करना चाहते थे, लेकिन वहां यूक्रेनी सैनिकों ने खदेड़ दिया. लेकिन उन झटकों से उबरने के लिए पुतिन के दिमाग में एक प्लान सी भी था. इसी प्लान ने अब जमीन पर इस युद्ध की तस्वीर को फिर बदलकर रख दिया है. एक बार फिर समीकरण बदले हैं, रूस ज्यादा आक्रमक दिखाई पड़ रहा है. उसने पूर्वी और दक्षिण यूक्रेन पर अपने हमले तेज कर दिए हैं.
इस समय रूसी सेना की नजर दोनेत्स्क और लुहांस्क शहरों पर टिकी हुई है. ये दोनों ही प्रांत डोनबास क्षेत्र में पड़ते हैं जहां पर पिछले कई दिनों से रूस का आक्रमण जारी है. इसी कड़ी में दावा हो गया है कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन में एक प्रमुख रेलवे जंक्शन पर अपना कब्जा जमा लिया है. ये भी दावा हुआ है कि लिमान शहर को पूरी तरह मुक्त करा लिया गया है. ये वहीं इलाका है जहां पर पिछले आठ सालों से अलगाववादियों द्वारा युद्ध छेड़ा हुआ है. रूस उन अलगाववादियों का समर्थन करता है, लिहाजा इन इलाकों पर कब्जा होना एक बड़ी कामयाबी मानी जाएगी. वैसे भी रूस को अपने ही देश में इस युद्ध की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कई ऐसे सर्वे सामने आए हैं जहां पर रूसी लोग ही अपनी सेना का समर्थन नहीं कर रहे हैं.
ऐसे में अगर डोनबास क्षेत्र में रूसी सेना को बड़ी कामयाबी मिल जाती है, पुतिन इसे अपनी जीत की तरह दिखाएंगे और इस युद्ध को न्यायोचित बताने में भी देर नहीं करेंगे. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने भी ये आशंका जाहिर कर दी है कि रूस इस समय इन्हीं इलाकों पर कब्जा करने में लगा हुआ है. अगर वो ऐसा कर जाता है तो जमीन पर युद्ध के समीकरण रूस के पक्ष में जा सकते हैं. वैसे यूक्रेन की चुनौती इसलिए भी ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि अब रूसी सेना के हमले सिविरोदोनेत्स्क और नजदीकी लिसिचांस्क शहरों तक पहुंच चुके हैं. ये दोनों ही इलाके लुहांस्क प्रांत में पड़ते हैं. जितने घातक वहां पर हवाई हमले किए जा रहे हैं, जमीन पर वो तबाही साफ देखने को मिल रही है. ज्यादातर इमारतें बर्बाद हो चुकी हैं.
उस इलाके में यूक्रेनी सैनिकों को अपनी घेराबंदी का डर भी सताने लगा है. जिस तेजी से रूसी सैनिक आगे बढ़ रहे हैं, लुहांस्क के गवर्नर मान रहे हैं कि कुछ समय के लिए यूक्रेनी सैनिक सिविरोदोनेत्स्क छोड़कर जा सकते हैं. वहां के स्थानीय लोगों में भी इस बात का डर है कि रूसी सैनिक सिविरोदोनेत्स्क में भी मारियूपोल जैसी तबाही कर सकते हैं. अब लोगों के मन में मारियूपोल जैसी स्थिति का डर इसलिए है क्योंकि सिर्फ मारियूपोल और खेर्सोन में ही रूस को बड़े स्तर पर कामयाबी हाथ लगी है. बाकी जगहों पर यूक्रेन ने ना सिर्फ मुकाबला किया है, बल्कि कई इलाकों से रूसी लड़ाकों को पीछे भी खदेड़ा है.
वैसे सिविरोदोनेत्स्क में जारी रूसी हमलों को लेकर एक्सपर्ट एक और बात की ओर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. उनके मुताबिक रूस अपने हमलों से सिविरोदोनेत्स्क की इमारतों को तो ध्वस्त कर सकता है, लेकिन जमीन पर आगे बढ़कर पूरे इलाके पर कब्जा करना उसके लिए चुनौती साबित होगा. तर्क दिया जा रहा है कि अर्बन वॉरफेयर में रूस हमेशा से कमजोर रहा है. इस युद्ध में भी रूसी सेना की ये कमजोरी कई मौकों पर उभरकर सामने आई है. ऐसे में यूक्रेन भी उसी कमजोरी पर वार करना चाहता है. राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि अगर आक्रमणकारियों को ऐसा लगने लगा है कि लिमान या सिविरोदोनेत्स्क उनके हो जाएंगे, तो वे गलत हैं. डोनबास हमेशा यूक्रेन का ही अभिन्न अंग रहने वाला है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





