
पुतिन और वैगनर चीफ प्रिगोझिन के बीच तीन घंटे चली सीक्रेट मीटिंग, जानिए बैठक में क्या-क्या हुआ?
AajTak
वैगनर आर्मी द्वारा की गई बगावत के 5 दिन बाद यानी 29 जून को ये बैठक हुई थी. बैठक में पुतिन ने विशेष सैन्य अभियान (यूक्रेन) के दौरान वैगनर के एक्शन का आकलन किया था. साथ ही 24 जून को हुई बगावत के बारे में जानकारी ली थी.
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन और उनके कमांडर्स के साथ बैठक की. यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली. पुतिन के प्रवक्ता ने सोमवार को इस मीटिंग की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि पुतिन और कभी उनके सहयोगी रहे प्रिगोझिन के बीच वैगनर द्वारा सेना के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ किए गए सशस्त्र विद्रोह पर चर्चा हुई.
बताया जा रहा है कि वैगनर आर्मी द्वारा की गई बगावत के 5 दिन बाद यानी 29 जून को ये बैठक हुई थी. दरअसल, यूक्रेन से युद्ध के बीच वैगनर आर्मी की बगावत के बाद 23-24 जून को रूस में गृहयुद्ध की स्थिति बन गई थी. तब वैगनर आर्मी के हजारों लड़ाके रूस की राजधानी मॉस्को तक मार्च पर निकले थे. हालांकि, राष्ट्रपति पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति की मदद से 24 घंटे में ही इसे टाल दिया था. बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता के बाद वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने लड़ाकों को पीछे हटाने का ऐलान कर दिया था. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुतिन और प्रिगोझिन की बैठक का खुलासा सबसे पहले फ्रांसीसी अखबार लिबरेशन ने किया था. लिबरेशन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि प्रिगोझिन ने राष्ट्रपति पुतिन और नेशनल गार्ड के प्रमुख विक्टर जोलोटोव और SVR फॉरेन इंटेलिजेंस बॉस सर्गेई नारीश्किन से मुलाकात की थी.
बैठक में क्या क्या हुआ?
वहीं, रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि पुतिन ने प्रिगोझिन और वैगनर यूनिट कमांडरों समेत 35 लोगों को बैठक में बुलाया था और बैठक तीन घंटे तक चली थी. बैठक में पुतिन ने विशेष सैन्य अभियान (यूक्रेन) के दौरान वैगनर के एक्शन का आकलन किया था. साथ ही 24 जून को हुई बगावत के बारे में जानकारी ली थी.
दिमित्री पेस्कोव के मुताबिक, बैठक के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कमांडर्स की बात को सुना था और उस दिन जो कुछ हुआ था, उस पर उनका स्पष्टीकरण मांगा था. साथ ही उन्हें रोजगार और युद्ध को लेकर विकल्प की पेशकश की थी.
पेस्कोव ने बताया कि 24 जून को जो कुछ भी हुआ था, उसके बारे में कमांडर्स ने पूरी जानकारी पुतिन को दी थी. साथ ही वैगनर ग्रुप के कमांडर्स ने कहा था कि वे राष्ट्रपति पुतिन और सर्वोच्च कमांडर-इन-चीफ के कट्टर समर्थक और सैनिक हैं. साथ ही वैगनर कमांडर्स ने पुतिन को भरोसा दिलाया था कि वे मातृभूमि की रक्षा की लड़ाई जारी रखने के लिए तैयार हैं.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








