
पुणे: वैक्सीनेशन पर वाहवाही लूटने की होड़, पोस्टर वार में उलझे सियासी दल
AajTak
कोरोना महामारी के दौरान नेताओं के इस तरह के आचरण पर स्थानीय लोग नाखुश हैं. उनका कहना है कि “हमारे जन प्रतिनिधियों में गंभीरता और जवाबदेही का अभाव है, मजबूर और हताश नागरिकों को वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट दिलवाने और वैक्सीनेशन सेंटर्स पर कतारों की व्यवस्था में ये कोई मदद नहीं दे रहे. बस पोस्टर्स में चेहरा चमका कर वैक्सीनेशन का श्रेय लेना चाहते हैं.”
पुणे में इस वक्त कोई चुनाव नहीं हो रहे लेकिन यहां जगह जगह नेताओं की तस्वीरों वाले पोस्टर-होर्डिंग-बैनर नज़र आ रहे हैं. पुणे की सड़कों के साथ खास तौर पर ये पोस्टर वैक्सीनेशन सेंटर्स के बाहर देखने को मिल रहे हैं. प्रमुख राजनीतिक दलों में से कोई भी वैक्सीनेशन का श्रेय लूटने की होड़ में पीछे नहीं रहना चाहता. इसलिए पोस्टर-होर्डिंग-बैनर से अहम पार्टियों के बड़े नेताओं के अलावा स्थानीय नेताओं के चेहरे भी नजर आ सकते हैं. पुणे नगर निगम में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सत्ता में है, इसलिए शहर में उसके पोस्टर ही ज्यादा नजर आते हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












