
पुणे: महिला की फोटो-वीडियो बनाकर सेक्स रैकेट में फंसाने की साजिश, पूर्व मंत्री के दामाद पर लगे गंभीर आरोप
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद प्रांजल खेवलकर पर पुणे में एक महिला की बिना अनुमति फोटो और वीडियो बनाने का केस दर्ज हुआ है. वे पहले से ही 'ड्रग पार्टी' मामले में जेल में बंद हैं. महिला आयोग का आरोप है कि यह राज्य का सबसे बड़ा 'सेक्स रैकेट' हो सकता है. पुलिस डिजिटल सबूत और अन्य पीड़ितों की तलाश में जुटी है.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी (एसपी) नेता एकनाथ खड़से के दामाद प्रांजल खेवलकर पर पुणे में एक महिला की बिना अनुमति फोटो और वीडियो बनाने का मामला दर्ज हुआ है. साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि खेवलकर ने उसकी सहमति के बिना उसकी तस्वीरें खींचीं और वीडियो शूट किया.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में प्रांजल खेवलकर के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66E और भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत केस दर्ज किया गया है. दरअसल,खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति खेवलकर 27 जुलाई को खराडी इलाके में एक फ्लैट पर छापेमारी के बाद अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार होने के बाद जेल में हैं. पुलिस ने दावा किया था कि वहां 'ड्रग पार्टी' चल रही थी.
यह भी पढ़ें: पुणे: हाई-प्रोफाइल 'रेव पार्टी' कांड से सियासी भूचाल! पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद समेत सात गिरफ्तार
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने कहा कि इस तरह के और भी मामले सामने आ सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह राज्य का सबसे बड़ा 'सेक्स रैकेट' हो सकता है. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की गहन जांच की जाए और पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा व न्याय दिलाया जाए.
फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और शिकायतें दर्ज हो सकती हैं. अधिकारियों का कहना है कि खेवलकर से जुड़े अन्य पहलुओं की भी छानबीन की जा रही है, जिसमें उनके संपर्क और पूर्व गतिविधियां शामिल हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






