
पुणे पोर्श कार हादसा: ब्लड सैंपल बदलने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार
AajTak
पुणे स्थित ससून हॉस्पिटल के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. अजय टावरे के मुताबिक, डॉ. हलनोरे ने ये सैंपल बदले थे. इसमें ससून अस्पताल का कर्मचारी अतुल घाटकांबले भी शामिल है. इन तीनों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
पुणे पोर्श कार दुर्घटना (Pune Porsche Crash) में पुणे क्राइम ब्रांच ने खून के सैंपल की अदला-बदली के मामले में कल यानी सोमवार देर रात दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. नाबालिग आरोपी के खून के सैंपल उसकी मां के साथ बदले जाने के बाद शिवानी अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया. लेकिन दुर्घटना की रात नाबालिग आरोपी के साथ कार में उसके दो और दोस्त मौजूद थे. दोनों के ब्लड सैंपल भी बदले गए थे. इनमें से एक सैंपल उसके पिता के साथ बदला गया था, उसके बाद दूसरे सैंपल को किसी और व्यक्ति के साथ बदला गया. आखिरकार दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, सीपी अमितेश कुमार ने इस बात की पुष्टि की है.
ससून हॉस्पिटल के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. अजय टावरे के मुताबिक, डॉ. हलनोरे ने ये सैंपल बदले थे. इसमें ससून अस्पताल का कर्मचारी अतुल घाटकांबले भी शामिल है. इन तीनों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इसके साथ ही, पूरे मामले में कुल 900 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है.
चार्जशीट में शामिल हैं 50 गवाहों के बयान
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवड़े ने कहा, "हमने पुणे की एक कोर्ट में सात आरोपियों के खिलाफ 900 पेज का आरोपपत्र दायर किया है, जिसमें नाबालिग के माता-पिता, ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टर और एक कर्मचारी और दो बिचौलिए शामिल हैं." पुलिस के इस भारी-भरकम चार्जशीट में 50 गवाहों के बयान शामिल हैं. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बलकावड़े ने कहा कि आरोपपत्र में दुर्घटना प्रभाव विश्लेषण रिपोर्ट, तकनीकी सबूत, फोरेंसिक प्रयोगशाला और डीएनए रिपोर्ट शामिल हैं.
पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञ की मदद से दुर्घटना प्रभाव विश्लेषण रिपोर्ट तैयार की थी. रिपोर्ट का उद्देश्य दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल पर पोर्श कार के प्रभाव को सहसंबंधित करना और मरने वाले आईटी पेशेवरों की चोटों के साथ भी संबंध स्थापित करना है.
यह भी पढ़ें: पुणे पोर्श केस: नाबालिग आरोपी ने सीखा गाड़ी चलाना, कोर्ट के आदेश पर RTO में हुई 15 दिन ट्रेनिंग

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





