
पुणे पुलिस ने फर्जी जमानतदारों के रैकेट का किया भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
AajTak
पुणे पुलिस ने फर्जी जमानतदारों के रैकेट का भंडाफोड़ कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वकीलों की मिलीभगत से नकली दस्तावेज बनाकर अपराधियों को जमानत दिलाई जा रही थी. लष्कर कोर्ट में बिछाए जाल से यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ. पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित 89,020 रुपये का सामान जब्त किया है.
पुणे पुलिस ने गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों को जमानत दिलाने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है. इस रैकेट में फर्जी जमानतदार तैयार कर अदालत में जमानत प्रक्रिया को गुमराह किया जा रहा था। वानवडी पुलिस स्टेशन की जांच टीम ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कुछ वकील भी शामिल हैं, जो इस पूरे फर्जीवाड़े में मुख्य भूमिका निभा रहे थे।
कैसे चलता था यह फर्जीवाड़ा?
दरअसल, अपराधियों को जमानत दिलाने के लिए कुछ वकीलों की मिलीभगत से फर्जी जमानतदार तैयार किए जाते थे. ये जमानतदार आरोपियों के रिश्तेदारों के साथ आर्थिक लेन-देन कर नकली आधार कार्ड, राशन कार्ड और 7/12 दस्तावेज तैयार करते थे. इन जाली दस्तावेजों को अदालत में पेश कर जमानत हासिल की जाती थी. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने कई मामलों में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए अपराधियों को राहत दिलाई थी.
ये भी पढ़ें- GB सिंड्रोम से पुणे में चौथी मौत, अब तक 140 केस, लिए जा रहे पानी के सैंपल
जनवरी में पुलिस ने बिछाया जाल
इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने जनवरी में लष्कर कोर्ट परिसर में जाल बिछाया. पुलिस को इस दौरान अहम सुराग मिले और पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हो गया. अब तक की जांच में पुलिस ने आरोपियों के पास से 95 संदिग्ध राशन कार्ड, 11 संदिग्ध आधार कार्ड, अन्य फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन सहित कुल 89,020 रुपये का सामान जब्त किया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









