
पुडुचेरी में राहुल गांधी ने मछुआरों से किया संवाद, बोले- केंद्र के कृषि कानूनों से हर किसी को नुकसान
AajTak
इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यहां का पहला दौरा है. राहुल गांधी ने यहां मछुआरों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं का जानने की कोशिश की.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को पुडुचेरी के दौरे पर हैं. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यहां का पहला दौरा है. राहुल गांधी ने यहां मछुआरों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं का जानने की कोशिश की. पुडुचेरी के मुथियालपेट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन कानून पास किए हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान होने जा रहा है. किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार ने उनसे पूछे बिना ही ये तीन कानून बनाए हैं. LIVE: Shri @RahulGandhi interacts with Fishermen community at Muthialpet, Puducherry. #RahulGandhiWithPuducherry https://t.co/ErzijW8gRL राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार में मछुआरों के लिए एक अलग मंत्रालय होना चाहिए, ताकि उनकी आवाज भी सुनी जा सके. मछुआरों को भी इंश्योरेंस, पेंशन की सुविधाएं दी जानी चाहिए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां कहा कि यहां पर तमिल भाषा ही सर्वोपरि है और उसके बाद किसी अन्य भाषा को सुना जाना चाहिए.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











