
पुंछ आतंकी हमले में बड़ा खुलासा, 5 आतंकियों में 3 थे विदेशी, दहशतगर्दों का ये था मकसद
AajTak
जम्मू संभाग के पुंछ में हुए आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है. इस हमले में 5 आतंकी शामिल थे, जिसमें तीन विदेशी थे. हमले हमले का मकसद G-20 की बैठक से पहले खौफ पैदा करना था. बताया जा रहा है कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को हुए आतंकी हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. खुफिया सूत्रों का कहना है कि इस हमले को पांच आतंकियों ने अंजाम दिया था. इसमें तीन आतंकी विदेशी और दो स्थानीय थे. ये बात भी सामने आई है कि हमले हमले का मकसद G-20 की बैठक से पहले खौफ पैदा करना था. इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
इस हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए, जबकि एक घायल हुआ है. शहीद हुए जवानों में हवलदार मनदीप सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, लांस नायक कुलवंत सिंह और सिपाही सेवक सिंह पंजाब के रहने वाले थे, जबकि लांस नायक देबाशीष उड़ीसा के निवासी थे.
बता दें कि आतंकियों ने उस वक्त अंधाधुंध फायरिंग और ग्रेनेड दागे जब सेना का वाहन भिंबर गली और पुंछ के बीच था. भारी बारिश और लो विजिबिलिटी का फायदा उठाकर आतंकियों ने घात लगाकर हमले को अंजाम दिया. इस दौरान किए गए ग्रेनेड हमले से वाहन में आग लग गई.
ये है आतंकी संगठनों की बौखलाहट की वजह
दरअसल, भारत इस साल जी-20 समिट की अध्यक्षता कर रहा है. इसके तहत अलग-अलग जगह बैठकें होनी हैं. इसमें दो बैठकें श्रीनगर और लद्दाख के लेह में होंगी. लेह में 26 से 28 अप्रैल और श्रीनगर में 22 से 24 मई को बैठक होनी है.
इस बैठक से पहले हमला करके आतंकी संदेश देना चाहते हैं कि कश्मीर में हालात सामान्य नहीं हैं. इन दोनों बैठकों को लेकर पाकिस्तान आपत्ति भी जता चुका है. हालांकि, भारत ने पाकिस्तान की आपत्ति को ये कहते हुए खारिज कर दिया कि जम्मू-कश्मीर और लेह भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












