
पीएम मोदी के लिए UAE ने ऐसा क्या किया कि पाकिस्तान चिढ़ा
AajTak
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरे पर उनका स्वागत राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया. वो खुद पीएम को रिसीव करने अबू धाबी एयरपोर्ट पर गए थे जो कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन था. वहीं जब पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ यूएई गए थे तब उन्हें रिसीव करने यूएई के न्याय मंत्री पहुंचे थे. इसे लेकर पाकिस्तान में कुछ लोगों को लग रहा है कि वो अलग-थलग पड़ गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा से पाकिस्तान को असुरक्षा की स्थिति महसूस हो रही है कि मुस्लिम देशों के बीच भी उसकी पैठ कम होती जा रही है और भारत की करीबी बढ़ती जा रही है.
पीएम मोदी को अबू धाबी हवाई अड्डे पर रिसीव करने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पहुंचे थे. वहीं, जब मई में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ यूएई गए थे तब उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर यूएई के न्याय मंत्री पहुंचे थे. इसे लेकर पाकिस्तान को लग रहा है कि वो अलग-थलग पड़ गया है.
पाकिस्तान की विदेश नीति को लेकर ही नेशनल एसेंबली में विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार से सवाल किया गया कि क्या पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है? जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की विदेश नीति सही दिशा में है और वो अलग-थलग नहीं पड़ा है. रब्बानी के इस जवाब पर पाकिस्तान के पूर्व राजनियक और भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने सवाल उठाए हैं.
उन्होंने कहा है कि जब शहबाज शरीफ की सरकार विपक्ष में थी तब यही लोग कहते थे कि पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है और अब सत्ता में आने के बाद पीटीआई की उपलब्धियों का सहारा लेकर ही ये कह रहे हैं कि हम अलग-थलग नहीं पड़े हैं.
अब्दुल बासित ने कहा, 'जब इनकी हुकूमत नहीं थी तब चाहे वो पीपल्स पार्टी के लोग हों या पीएमएल-एन के नेता हों, यही कहते थे कि पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है....पीटीआई की सरकार ने कश्मीर को बेच दिया है, हमें किसी देश से फोन तक नहीं आता...इस तरह की ढेरों बातें. लेकिन आज हिना रब्बानी खार ने कहा कि पाकिस्तान अलग-थलग नहीं पड़ा है और इसके पीछे उन्होंने तीन तर्क दिए. पहला कि पाकिस्तान ओआईसी में विदेश मंत्रियों की परिषद का अध्यक्ष है तो हम किस तरह आइसोलेटेड है.'
बासित ने आगे कहा, 'दूसरा- हिना ने कहा कि हम यूएन मानवाधिकार परिषद के सदस्य हैं और हर बार ही हम उसका चुनाव जीतते हैं तो किस तरह आइसोलेटेड हैं. तीसरा जी-77 के हम अध्यक्ष हैं तो फिर किस तरह हम आइसोलेटेड हैं. उन्होंने बिल्कुल ठीक कहा लेकिन साथ ही वो ये भी कह देतीं कि ये तीनों चीजें पीटीआई की हुकूमत के तहत हुई थी. फिर आपलोग विपक्ष में थे तब क्यों कह रहे थे कि पाकिस्तान आइसोलेटेड हैं?'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











