
'पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल में कोई अंतर नहीं', दिल्ली चुनाव की अपनी पहली रैली में बोले राहुल गांधी
AajTak
राहुल गांधी ने दिल्ली के सीलमपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने संविधान की रक्षा की प्रतिबद्धता जताई और बीजेपी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया. अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने अडानी और जाति जनगणना के मुद्दे उठाए.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीलमपुर पहुंचे हैं. यह मुस्लिम बहुल मतदाताओं वाली सीट है. कांग्रेस नेता ने यहां अपने संबोधन में कहा कि नफरत को मुहब्बत से हराएंगे. राहुल गांधी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम इस संविधान की रक्षा करेंगे. बीजेपी के लोग आरएसएस के लोग इस संविधान को खत्म करने पर लगे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि 150 अमीर लोग देश चला रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल में कोई अंतर नहीं है.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आगे कहा, "ये (बीजेपी) भाई को भाई से लड़वाते हैं. अंबेडकर जी के संविधान पर रोज नरेंद्र मोदी बीजेपी अक्रमण करते हैं. मेरी और कांग्रेस की राजनीति में क्लियरिटी है. इस देश में मोहब्बत, नफरत को काटेगी. जब तक मैं जिंदा हूं, अगर किसी भी हिंदुस्तानी पर अक्रमण होगा तो वो किसी भी धर्म का हो जाती का हो मैं उसकी रक्षा करूंगा."
यह भी पढ़ें: दिल्ली बोली: कस्तूरबा नगर की जनता ने बताया क्या है इलाके का सबसे बड़ा मुद्दा? देखें ग्राउंड रिपोर्ट
राहुल गांधी ने कहा, "मैं जब तक जिंदा हूं, आप लिख कर ले लो अगर किसी भी हिंदुस्तानी पर हमला होगा चाहे वह कोई भी हो, किसी भी धर्म का हो- मुसलमान, हिंदू, सिख, ईसाई हो. किसी भी जाति का हो- दलित हो या पिछड़ा हो, राहुल गांधी वहां आपको उसकी रक्षा करता मिलेगा."
अरविंद केजरीवाल पर राहुल गांधी का निशाना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि क्या उन्होंने कभी अडानी के खिलाफ बोला है लेकिन मैं स्पष्टता के साथ बोलता हूं. हम देश को एक व्यापारी के भरोसे नहीं चलने देंगे. उन्होंने कहा कि जब मैं जाति जनगणना की बात करता हूं तो मुझे मोदी और केजरीवाल दोनों की तरफ से एक शब्द भी सुनाई नहीं देता. आप केजरीवाल से पूछिए कि क्या वह जाति जनगणना के साथ हैं."

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












