
पीएम मोदी आज दिल्ली में फूंकेंगे चुनाव प्रचार का बिगुल, समझें- इलेक्शन के ऐलान से पहले 2 रैलियों के सियासी मायने
AajTak
3 जनवरी के बाद 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम रोहिणी में रखा गया है. रोहिणी के जापानी पार्क में प्रधानमंत्री एक रैली को संबोधित करेंगे. साथ ही ग्रामीण इलाकों को जोड़ने के लिए रिठाला से मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी जाएगी. रविवार को रोहिणी में होने वाली रैली ज्यादा बड़ी होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी से यानी शुक्रवार से दिल्ली में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे. इस मौके पर अशोक विहार के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कई सरकारी योजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी. खासतौर पर जेलर वाला बाग में झुग्गियों की जगह फ्लैट अलॉट किए जाएंगे. यहां 1675 फ्लैट का निर्माण किया गया है, यानी जहां झुग्गी थीं, वहीं फ्लैट बनाए गए हैं. इन फ्लैट्स को स्वाभिमान अपार्टमेंट नाम दिया गया है.
इसके अलावा पीएम मोदी यहीं से साउथ दिल्ली के नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सरोजिनी नगर में सरकारी कर्मचारियों के लिए टाइप-II क्वार्टर की शुरुआत भी करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी नजफगढ़ के वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला के साथ-साथ द्वारका में नई सीबीएसई बिल्डिंग का उद्घाटन भी करेंगे. पीएम मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पहली रैली अशोक विहार के रामलीला मैदान में संबोधित करेंगे.
बीजेपी के बड़े नेताओं को मिली ये जिम्मेदारी
3 जनवरी के बाद 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम रोहिणी में रखा गया है. रोहिणी के जापानी पार्क में प्रधानमंत्री एक रैली को संबोधित करेंगे. साथ ही ग्रामीण इलाकों को जोड़ने के लिए रिठाला से मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी जाएगी. रविवार को रोहिणी में होने वाली रैली ज्यादा बड़ी होगी. इसके लिए बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 3 जनवरी और 5 जनवरी, दोनों सरकारी कार्यक्रम हैं और उसके बाद कभी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है.
3 जनवरी की रैली के क्या हैं मायने?
3 जनवरी को झुग्गी के बदले मकान देने के प्रोजेक्ट का शुभारंभ करके बीजेपी सीधे-सीधे आम आदमी पार्टी के मजबूत झुग्गी वोट बैंक पर निशाना साधती दिख रही है. केंद्र सरकार ने इससे पहले राजेंद्र नगर के कठपुतली कॉलोनी और कालकाजी के गोविंदपुरी में भी 'जहां झुग्गी वहीं मकान' योजना के तहत झुग्गी वालों को मकान उपलब्ध करवाए हैं. उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार के आसपास कई इलाके ऐसे हैं, जहां झुग्गियों में रहने वालों की आबादी काफी ज्यादा है. इसमें- वजीरपुर, मॉडल टाऊन, शालीमार बाग और त्रिनगर जैसे विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक लोकसभा का हिस्सा हैं. बता दें कि चांदनी चौक भाजपा का गढ़ रहा है, लेकिन पिछले 2 चुनावों में आम आदमी पार्टी ने इस लोकसभा में बीजेपी को धूल चटाई है. इसलिए प्रधानमंत्री की पहली रैली इसी इलाके में रखी गई है, ताकि आम आदमी पार्टी को इस बार चुनौती दी जा सके.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











