
पीएम नरेंद्र मोदी 7 दिनों से अपने विरोधियों के बीच बने हुए हैं 'दिल-जीत' | Opinion
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक बदले बदले नजर आ रहे हैं. पिछले सात दिनों में उन्होंने अपने विरोधियों में पैठ बनाने के जो जतन किए हैं वो देश में उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाने वाला साबित हो सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले सात दिनों से अपनी फैन फॉलोइंग को सरप्राइज दे रहे हैं. नए साल के पहले दिन पंजाबी पॉप सिंगर और बॉलीवुड के कलाकार दिलजीत दोसांझ को अपने घर बुलाकर न केवल उनसे बातचीत की बल्कि रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. दोसांझ मोदी के धुर विरोधी रहे हैं. किसान आंदोलन के समय उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोल रखा था.
इतना ही नहीं 25 दिसंबर को मोदी क्रिसमस के अवसर पर प्रभु यीशू की प्रार्थना करते नजर आते हैं तो 2 जनवरी को अजमेर वाले ख्वाजा के दरबार में चादर भी भेजने वाले हैं. गौरतलब है कि अभी हाल ही में ये दरगाह हिंदू संगठनों के निशाने पर था. हिंदू संगठनों का कहना है कि इस दरगाह के नीचे हिंदू मंदिर दफन है. कुछ दिनों पहले की बात है उन्होंने सैफ अली खान को घर बुलाकर उनके बच्चों का हाल चाल भी पूछा और ये भी बताया कि वे उनके पापा से भी मिल चुके हैं. जब कि मात्र 10 दिन पहले ही सैफ मोदी के विरोध में कुछ बोल चुके थे. मोदी के कट्टर समर्थक सैफ अली खान से इसलिए भी नाराज रहते हैं क्योंकि उन्होंने भारत पर क्रूरतम आक्रमण करने वाले तैमूर लंग के नाम अपने बेटे का नामकरण किया था.
जाहिर है पीएम नरेंद्र मोदी के बदलते व्यक्तित्व से उनके कुछ समर्थकों को निराश हो सकती है तो बहुत से समर्थकों में उनके प्रति श्रद्धा और विश्वास और बढ़ने का कारण भी बनेगा. क्योंकि पीएम के ये कदम उन्हें पूरे भारत का असली नेता बनाते हैं. हालांकि ये कोई पहली बार नहीं था जब वो चर्च में गए हों और ख्वाजा के लिए चादर भेजे हों. फिर भी आज देश का माहौल बदला हुआ है. ऐसे समय में आइये देखते हैं कि पीएम मोदी के इस जेस्चर के क्या मायने निकलते हैं.
1-क्या मोदी का तीसरा कार्यकाल विरोधियों के बीच पैठ बनाने के लिए जाना जाएगा
नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं. वो पूरे देश के नेता हैं. उनकी नीतियों में किसी धर्म के प्रति कोई भेदभाव नहीं है. पर उनपर हिंदुओं के नेता होने का ठप्पा लग चुका है. वो लगातार सबका साथ-सबका विकास की बातें करते रहे हैं पर जब समर्थन की बात आती है तो मुस्लिम और ईसाई समुदाय से उन्हें वो सपोर्ट नहीं मिलता, जिसके लिए उन्हें उम्मीद होती है.
कहा जा रहा है कि जिस तरह पिछले दिनों सैफ अली और दिलजीत दोसांझ से मोदी ने मुलाकात की है, वो इसी रणनीति के तहत है कि विरोधियों के बीच भी बीजेपी अपनी पैठ बना सके. यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और इस तरह की हस्तियां पीएम आवास पहुंचेंगी. जाहिर है कि पीएम चाहते हैं कि उनके विरोधी भी उनकी तारीफ करने को बाध्य हो जाएं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







