
पिस्तौल दिखाई, फिर मिर्च स्प्रे उड़ाया..., हरिद्वार में ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े करोड़ों की लूट- Video
AajTak
हरिद्वार के एक ज्वैलर्स शॉप में घुसकर बदमाशों ने करोड़ों रुपये की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए. इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश कर रही है.
हरिद्वार में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में डकैती डाली. यहां स्थित श्री बालाजी ज्वैलर्स में घुसकर डकैत करोड़ों के जेवरात लूटकर फरार हो गए. नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने शोरूम में घुसकर पहले मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल किया. जिससे सभी स्टाफ अचेत हो गए. उसके बाद करोडों रुपए का सोना लेकर फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना से शहर में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी भी की और अपना गुस्सा जाहिर किया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मिर्च स्प्रे डालकर और हवाई फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाया और लूट को घटना को अंजाम दिया. फिलहाल मौके पर पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को देख रही है.
यह भी पढ़ें: गुजरात: फूल बेचने वाली महिला की हत्या कर लूटे 1500, आरोपी का दावा- बीमार बेटे के इलाज के लिए नहीं थे पैसे
एसएसपी बोले जल्द गिरफ्तार होंगे बदमाश
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि रविवार को दिन में करीब 1.15 से 1.30 बजे के बीच में बालाजी ज्वैलर्स में एक डकैती की घटना हुई. जिसमें पांच बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में डकैती की घटना को अंजाम दिया और करीब 5 करोड़ के आसपास की ज्वेलरी को लूट लिया. पांचों लोग एक स्कूटी और एक मोटर साइकिल पर आते हुए दिखाई दिए हैं और इसमें हम लोग जल्दी ही सख्त कार्रवाई करेंगे.
मामले में ज्वैलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार पंचपुरी के अध्यक्ष नीरज गुप्ता का कहना है कि श्री बालाजी ज्वैलर्स रानीपुर मोड़ पर है. वहां पर डकैती हुई है. जहां बदमाशों ने मिर्ची वाला स्प्रे डाल कर ज्वेलरी के स्टाफ को बेसुध कर दिया और करोड़ों रुपये लूट ले गए. इस तरह की घटना पहले भी हरिद्वार में हो चुकी है. तब बदमाशों ने मोरा तारा ज्वैलर्स शंकर आश्रम में डकैती की गई थी. उसके बाद भी प्रशासन पुलिस ज्वैलर्स की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रहा है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





