
क्रिकेटर शोएब मलिक संग शादी के लिए Pak एक्ट्रेस ने पति को दिया था धोखा? EX हसबैंड ने कसा तंज!
AajTak
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सना जावेद की उनसे ये दूसरी शादी है. सना की पहली शादी सिंगर-एक्टर उमैर जसवाल संग हुई थी. उमैर ने अब चीटिंग को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे लोग सना जावेद से जोड़ रहे हैं.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने साल 2024 में एक्ट्रेस सना जावेद संग निकाह किया था. शोएब की ये तीसरी शादी है, जबकि सना जावेद की उनके साथ ये दूसरी शादी है. सना ने पहले पति उमैर जसवाल संग तलाक के बाद शोएब मलिक को अपना हमसफर बनाया है.
सना के EX हसबैंड की क्रिप्टिक पोस्ट
शोएब मलिक संग सना जावेद की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि शोएब मलिक संग शादी के लिए सना जावेद ने पहले पति उमैर को धोखा दिया है और उनसे खुद तलाक लिया है.
सना जावेद ने इन दावों पर कभी रिएक्ट नहीं किया. मगर अब सना-शोएब की शादी के करीब दो साल बाद एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड उमैर जसवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसमें रिश्ते में रहकर पार्टनर को धोखा देने की बात की गई है.













