
पिता प्रमोद महाजन की हत्या के पीछे साजिश, जांच के लिए अमित शाह को लिखूंगी: पूनम महाजन
AajTak
बीजेपी नेता पूनम महाजन ने दावा किया कि उन्हें अपने पिता प्रमोद महाजन की मौत के पीछे किसी साजिश की बू आ रही है. उन्होंने कहा कि जिस गोलीबारी के कारण उनके पिता की मौत हुई, उसके पीछे कुछ गलत मकसद हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की हत्या की जांच कराने की मांग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री को पत्र लिखेंगी.
भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद पूनम महाजन ने गुरुवार को बताया कि वह अपने पिता और दिवंगत बीजेपी नेता प्रमोद महाजन की हत्या की जांच कराने की मांग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री को पत्र लिखेंगी.
आजतक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पूनम महाजन ने दावा किया कि उन्हें अपने पिता की मौत के पीछे किसी साजिश की बू आ रही है. उन्होंने कहा कि जिस गोलीबारी के कारण उनके पिता की मौत हुई, उसके पीछे कुछ गलत मकसद हो सकते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि जब 2006 में यह घटना घटी तो वह उस पर संदेह जताने की स्थिति में नहीं थीं, लेकिन हमेशा उनकी मौत को लेकर उनके मन में शंकाएं रहती थीं. अब जब उनकी पार्टी केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता में है तो उन्होंने एक घटना को याद किया और कहा कि वह अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस दोनों को पत्र लिखकर सच्चाई का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच की मांग करेंगी.
2006 में हुई थी बीजेपी नेता की हत्या
22 अप्रैल, 2006 को एक विवाद के बाद प्रमोद महाजन की उनके भाई प्रवीण महाजन ने मुंबई में उनके वर्ली स्थित आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. प्रवीण ने चार राउंड गोलियां चलाईं और फिर पास के पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया. 30 अक्टूबर 2007 को उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
इससे पहले 2022 में भी पूनम ने संकेत दिया था कि उनकी हत्या के पीछे कोई मास्टरमाइंड था और इसमें पारिवारिक झगड़े से ज्यादा कुछ है, जिसे उजागर करने की जरूरत है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





