
पिता को मिलने वाली थी कस्टडी, गुस्से में मां ने कर दी अपने तीन बच्चों की हत्या
AajTak
30 साल के लिलियाना कैरिलो को तुलारे काउंटी पुलिस ने तीन बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. लॉस एंजिल्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन बच्चों की हत्या की गई है उनकी उम्र 3 साल, 2 साल और 6 महीने थी. हत्या का खुलासा तब हुआ जब बच्चों की दादी ने उन्हें ढूंढना शुरू किया.
मां को ममता की मूरत और अपने बच्चों के लिए सुरक्षाढाल कहा जाता है लेकिन अमेरिका में इसके उलट एक मां ही अपने तीन बच्चों के लिए काल बन गई. लॉस एंजिल्स में एक महिला को अपने तीन बच्चों की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. 30 साल की लिलियाना कैरिलो को तुलारे काउंटी पुलिस ने तीन बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. लॉस एंजिल्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन बच्चों की हत्या की गई है उनकी उम्र 3 साल, 2 साल और 6 महीने थी. हत्या का खुलासा तब हुआ जब बच्चों की दादी ने उन्हें ढूंढना शुरू किया. पुलिस ने मौत की वजहों का खुलासा नहीं किया, लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि महिला ने बच्चों को छुरा घोंप कर मार दिया. अधिकारी अब तक बच्चों की हत्या का मकसद पता नहीं कर पाए हैं. पुलिस अधिकारी जोवेल ने संवाददाताओं से कहा कि जांचकर्ता " महिला के साथ बात कर रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हत्या के पहले उसके दिमाग में क्या चल रहा था."More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












