
पिता के ऑटो में बैठकर इवेंट में पहुंचीं मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह, छूए मां के पैर
AajTak
यूपी के देवरिया की रहने वाली मान्या सिंह मंगलवार को अपने पिता के साथ ऑटो में बैठकर मुंबई में आयोजित एक सम्मान समारोह में पहुंचीं. ठाकुर कॉलेज में आयोजित इस सम्मान समारोह में उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया.
कहते हैं कि हाथ भले ही आसमान छूने लगें लेकिन आपके पांव हमेशा जमीं पर रहे ये बड़ा जरूरी होता है. मिस इंडिया 2020 में टॉप 3 तक पहुंचीं मान्या सिंह ने मंगलवार को कुछ ऐसा ही कर दिखाया. यूपी के देवरिया की रहने वाली मान्या सिंह मंगलवार को अपने पिता के साथ ऑटो में बैठकर मुंबई में आयोजित एक सम्मान समारोह में पहुंचीं. ठाकुर कॉलेज में आयोजित इस सम्मान समारोह में उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया. मान्या के पिता ने एक ऑटो रैली निकाली जिसको खुद मान्या के पिता लीड कर रहे थे. इस ऑटो में पीछे मान्या और उनकी मां बैठी हुई थीं. ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें आप मान्या को अपने माता-पिता के साथ देख सकते हैं.More Related News













