
'पिछले साल बाढ़ में तुर्की ने पाक को भेजी थी मदद, भूकंप में वही सामान लौटाया', पाकिस्तानी पत्रकार का दावा
AajTak
हाल ही में, पाकिस्तान ने तुर्की के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और खोज और बचाव कर्मियों के साथ सी-130 विमान भेजे. अब पाकिस्तान स्थित पत्रकार शाहिद मसूद ने दावा किया है कि तुर्की को पाकिस्तान से वही सहायता मिली जो उसने बाढ़ के दौरान इस्लामाबाद को भेजी थी. उन्होंने पाकिस्तान स्थित जीएनएन न्यूज चैनल पर ये विस्फोटक दावा किया.
पाकिस्तान के एक पत्रकार ने दावा किया है कि इस्लामाबाद ने महाविनाशकारी भूकंप से पीड़ित तुर्की को जो सहायता भेजी थी, वह वास्तव में पिछले साल विनाशकारी बाढ़ के दौरान तुर्की से ही पाकिस्तान को भेजी गई सामग्री है.
दरअसल, हाल ही में, पाकिस्तान ने तुर्की के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और खोज और बचाव कर्मियों के साथ सी-130 विमान भेजे. अब पाकिस्तान स्थित पत्रकार शाहिद मसूद ने दावा किया है कि तुर्की को पाकिस्तान से वही सहायता मिली जो उसने बाढ़ के दौरान इस्लामाबाद को भेजी थी. उन्होंने पाकिस्तान स्थित जीएनएन न्यूज चैनल पर ये विस्फोटक दावा किया.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने उसी राहत सामग्री को दोबारा पैक किया और भूकंप सहायता के नाम पर तुर्की वापस भेज दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्की के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं. ऐसे में इस तरह की चीज होना शर्मनाक है. बता दें कि 11 दिन पहले तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप में 45,000 से अधिक लोग मारे गए हैं. लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि इस भूकंप में लगभग 2,64,000 अपार्टमेंट नष्ट हो गए थे और बहुत से लोग अभी भी लापता हैं.
दुनिया भर से तुर्की को मदद
बता दें कि तुर्की में 6 फरवरी की सुबह भूकंप आया था, यानी इसे अब तक 11 दिन बीत चुके हैं. भूकंप की मार झेल रहे तुर्की और सीरिया की मदद के लिए कई देश आगे आए हैं. भारत ने मेडिकल टीम के साथ ही NDRF की टीमों को भी तुर्की पहुंचा दिया है तो वहीं भारत के अलावा कई देशों ने मदद भेजी है. वर्ल्ड बैंक ने तुर्की को 1.78 बिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है. वहीं, अमेरिका ने तुर्की और सीरिया की मदद के लिए 85 मिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









