
पिकनिक में कंडक्टर ने बच्चों से की छेड़खानी, पेरेंट्स बोले- टीचर्स, प्रिंसिपल पर भी हो एक्शन
AajTak
महाराष्ट्र के थाणे के एक निजी स्कूल के बच्चों को थीम पार्क में घुमाने के लिए एक निजी बस से ले जाया गया था. इस दौरान बस के कंडक्टर ने 8-10 बच्चों के साथ गंदी हरकतें कीं. बच्चों के माता-पिता की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. मगर, अब परिजन पिकनिक पर गए टीचर्स, प्रिसिंपल और प्रबंधन के खिलाफ भी केस दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं.
महाराष्ट्र के थाणे के एक निजी स्कूल की तरफ से दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को थीम पार्क में पिकनिक घुमाने के लिए 20 फरवरी को ले जाया गया था. इस दौरान निजी बस के कंडक्टर ने 8-10 बच्चों के साथ छेड़छाड़ की थी. इस मामले में पुलिस ने बच्चों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था. मगर, बच्चों के परिजन अब पिकनिक पर गए टीचर्स, प्रिंसिपल और प्रबंधन के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके खिलाफ भी केस दर्ज करने की बात कह रहे हैं.
इस मामले में पेरेंट्स ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया. पिकनिक की घटना पर एक अभिभावक ने कहा कि 20 फरवरी को कक्षा 2 के बच्चे पिकनिक पर गए थे. इस दौरान उनके साथ दो बाहरी लोग भी शामिल थे. इसकी सूचना किसी भी माता-पिता को नहीं दी गई थी. हमें यह भी नहीं पता कि किस प्रक्रिया के तहत बाहरी लोगों को चुना जाता है. एक आदमी ने 8-10 बच्चों के साथ छेड़छाड़ की है.
यहां देखिए वीडियो...
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर करता था ड्रग्स की सप्लाई, ठाणे पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शिक्षक वहां थे और कह रहे थे कि हम नजर रख रहे थे और कुछ भी नहीं हुआ है. मगर, 8 बच्चे झूठ नहीं बोल सकते. शिक्षक इस घटना से ही इनकार कर रहे हैं. वहीं, प्रबंधन ने गलती स्वीकार की है, लेकिन वह भी सिर्फ तीसरे पक्ष की नियुक्ति में लापरवाही के बारे में कह रहे हैं और वे इसे पूरी तरह से तीसरे पक्ष पर दोष दे रहे हैं. हम इसमें घटना में शामिल शिक्षकों और प्रबंधन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. हमने इस मामले में शिक्षक, प्रबंधन, प्रिंसिपल और अपराधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
स्नैक्स परोसने के बहाने कंडक्टर ने की थी छेड़खानी

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






