पावर, कंट्रोल या कोई और सनक? जानिए एक आम आदमी कैसे सीरियल किलर में बदलता चला जाता है
AajTak
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस शख्स ने लंबे वक्त तक पुलिस विभाग में काम करके हत्या से जुड़े मामलों का अध्ययन किया है. जिसके बाद इसने अपनी नौकरी छोड़ दी.
आपने देश दुनिया में सीरियल किलर्स से जुड़ी तमाम खबरें देखी होंगी. बिना वजह भी कैसे ये मासूम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं, ये रेप करते हैं और हत्या करते हैं. कई मामलों में तो शव के साथ भी दरिंदगी की जाती है. अब एक रिपोर्ट में खुद को 'डेमोनोलॉजिस्ट' बताने वाले एक शख्स ने इसके पीछे के कारणों के बारे में बताया है. डेमन का मतलब राक्षस होता है. इस शख्स का नाम क्रिस डेफ्लोरियो है. वो अमेरिका के रहने वाले हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क ने दशकों तक हत्यारों पर स्टडी की है और देशभर में भूत प्रेत भगाने का काम कर रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रिस ने न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में 19 साल तक एक अफसर के तौर पर काम किया है. इसके बाद वो 'धार्मिक डोमोनोलॉजी (दानव विज्ञान)' में रुचि लेने लगे. फिर उन्होंने अपनी पुलिस की नौकरी छोड़ दी और फुल टाइम भूत प्रेत भगाने का काम शुरू कर दिया.
किन दो चीजों से होते हैं मोटिवेट
उनका कहना है कि वो न्यूयॉर्क डेमॉनिक इन्वेस्टिगेशन का संचालन करते हैं. ये एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो मानव हत्या की प्रवृत्ति वाले लोगों से बुरी आत्माओं को दूर करने की कोशिश करती है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरा मानना है कि चेतावनी भरे संकेतों के माध्यम से जनता और कानून प्रवर्तन को शिक्षित किया जा सकता है कि किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.' उन्होंने बताया कि सबसे कुख्यात सीरियल किलर अकसर जिन दो चीजों से प्रेरित होते हैं, वो पावर और कंट्रोल है. इसके साथ ही ये अन्य सीरियल किलर्स से प्रेरित होकर भी खुद सीरियल किलर बन जाते हैं.
बताया कैसे पा सकते हैं छुटकारा
क्रिस ने कहा, 'इस तरह के हत्यारों द्वारा की गई बुराई ने समाज को आतंकित कर दिया है और आज हमारे जीवन जीने के तरीके को बदल दिया है.' उनका मानना है कि अन्य सीरियल किलर डार्क आर्ट्स से प्रेरित होते हैं और ऐसा लगता है कि वो बुरी आत्माओं के अधीन हैं. उन्होंने कहा कि विभिन्न तरह के सीरियल किलर्स के बारे में शिक्षा और जागरुकता ही भयानक हत्याओं को रोकने का काम कर सकती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











