
पावरफुल प्रोसेसर वाले Realme GT 5G की भारत में आज पहली सेल, जानें कीमत-ऑफर्स
AajTak
Realme GT 5G आज भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध होने जा रहा है. इसे पिछले हफ्ते Realme GT Master Edition के साथ लॉन्च किया गया था.
Realme GT 5G आज भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध होने जा रहा है. इसे पिछले हफ्ते Realme GT Master Edition के साथ लॉन्च किया गया था. Realme GT को सबसे पहले मार्च में चीन में और जून में यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया गया था. इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. Realme GT 5G के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे डैशिंग ब्लू, डैशिंग सिल्वर और रेसिंग येलो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, रियलमी की ऑफिशियल साइट और मेनलाइन चैनल्स से आज यानी 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट दोनों ही जगह ग्राहकों को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स पर फ्लैट 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. इसी तरह कई और बैंक ऑफर्स ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर मिल जाएंगे. रियलमी की साइट पर ग्राहकों को MobiKwik के जरिए पेमेंट करने पर 200 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












