
पार्टी में दो युवकों से यौन संबंध बनाना चाहता था शख्स, ऐसे हुआ नवी मुंबई के सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा
AajTak
नवी मुंबई के पुलिस अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि गीता भूषण जग्गी और उनके बेटे जितेंद्र बुधवार शाम को सेक्टर 6 में अपने घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक डबल मर्डर की मिस्ट्री को आखिरकार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुरुवार को सुलझा ही लिया. इस मामले में एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की लाश घर में मिली थी. अब पुलिस ने कमोटे में 70 वर्षीय महिला और उसके बेटे की हत्या के आरोप में 19 वर्षीय दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
नवी मुंबई के पुलिस अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि गीता भूषण जग्गी और उनके बेटे जितेंद्र (45) बुधवार शाम को सेक्टर 6 में अपने घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि दो व्यक्ति जितेंद्र के साथ आवासीय परिसर में आए थे. इसके बाद दोनों ने 70 वर्षीय महिला और उसके बेटे पर हमला कर उनकी हत्या कर दी. सूचना के आधार पर पुलिस ने उल्वे से 19 वर्षीय संज्योत मंगेश दोडके और शुभम महिंद्रा नारायणी को गिरफ्तार किया.
पुलिस अफसर ने आगे बताया कि दोनों आरोपी जितेन्द्र को जानते थे, जिसने उन्हें 31 दिसंबर की रात को एक पार्टी के लिए बुलाया था. शराब पीने के बाद जितेन्द्र ने दोनों आरोपियों के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की. जिससे दोनों युवक नाराज हो गए और उन्होंने जितेन्द्र पर एक्सटेंशन बोर्ड से हमला कर दिया. इसके बाद उन्होंने गीता जग्गी का गला घोंट दिया.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि वहां से पीड़ितों के मोबाइल फोन, पर्स, टैब और गहने लेकर आरोपी डोडके और नारायणी घर से भाग गए. अधिकारी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज होने के 24 घंटे से भी कम वक्त में दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया.
एक पुलिस अधिकारी ने पहले कहा था कि बुधवार शाम को घर आए रिश्तेदारों ने दरवाजा अंदर से बंद पाया और मां-बेटे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया गया.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











