
पार्टियों का शौकीन, स्कॉर्पियो पर लाल बत्ती, विधायक संग तस्वीरें... निक्की के हत्यारोपी पति की रंगीन जिंदगी के कारनामे
AajTak
ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या के आरोप में विपिन भाटी को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर पत्नी निक्की को आग लगाकर मारने का आरोप है. लग्जरी लाइफ का शौकीन विपिन सोशल मीडिया पर पावर का प्रदर्शन करता था. निक्की के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए, जबकि सोशल मीडिया पर #JusticeForNikki ट्रेंड कर रहा है.
ग्रेटर नोएडा में एक महिला की मौत का मामला सामने आया, जिसमें यह बात सामने आई है कि दहेज के लिए पति और ससुराल वालों ने आग लगाकर उसे मार डाला. इस मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर उसके पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और देवर सहित परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
लग्ज़री कारों और कैश की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी को आग लगाने का आरोपी विपिन भाटी, आलीशान ज़िंदगी का शौकीन लगता है. वह अपने सोशल मीडिया पर, स्थानीय राजनेताओं और पुलिसवालों से अपने संबंधों का बखान करता है और लाल बत्ती वाली अपनी सफ़ेद स्कॉर्पियो कार में घूमना पसंद करता है.
'Ch Vipu Gujjar' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसे एक वकील बताया गया है, जो अक्सर ट्रेंडी हरियाणवी गानों पर दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें पोस्ट करता है.
मनी और पावर का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











