
पायलट हैं बर्थडे पर अरेस्ट होने वाले Youtube स्टार गौरव तनेजा, पत्नी भी उड़ाती हैं विमान
AajTak
Who is YouTuber Gaurav Taneja: गिरफ्तारी के बाद से गौरव तनेजा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. तो आइए जानते हैं कौन हैं गौरव तनेजा और उनकी गिरफ्तारी पर यूजर्स क्या कह रहे हैं...
यूट्यूबर गौरव तनेजा सुर्खियों में है. अपने जन्मदिन पर मेट्रो स्टेशन के पास भारी भीड़ जमा करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई. गिरफ्तारी के बाद से गौरव तनेजा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. तो आइए जानते हैं कौन हैं गौरव तनेजा और उनकी गिरफ्तारी पर यूजर्स क्या कह रहे हैं...
बता दें कि गौरव तनेजा को YouTube पर Flying Beast के नाम से जाना जाता है. 9 जुलाई की दोपहर को वो नोएडा सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने आए थे. धारा-144 लागू होने के बावजूद भारी भीड़ जमा करने और अफरातफरी का माहौल पैदा होने के बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. गौरव तनेजा के इंस्टाग्राम अकाउंट से ही फैंस को उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की जानकारी दी गई थी.
सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं गौरव
36 साल के गौरव तनेजा देश के सबसे लोकप्रिय YouTubers में से एक हैं. उनके YouTube चैनल Flying Beast पर 75 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. वो 'फिट मसल टीवी' और 'रसभरी के पापा' चैनल भी चलाते हैं, जिनके लाखों सब्सक्राइबर हैं. अपने चैनल पर वो फिटनेस से संबंधित वीडियो भी बनाते हैं. उनके डेली लाइफ के Vlog को लाखों व्यूज मिलते हैं.
इंस्टाग्राम पर भी गौरव तनेजा के 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. ट्विटर पर भी 7 लाख से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं.
यूपी के कानपुर में पैदा हुए गौरव अभी दिल्ली में रहते हैं. उनके यूट्यूब चैनल के मुताबिक, वो एक कामर्शियल पायलट, सर्टिफाइड न्युट्रिशियन एक्सपर्ट और एक पेशेवर बॉडी बिल्डर हैं. उनके पास आईआईटी खड़गपुर से स्नातक की डिग्री भी है. तनेजा वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












