
'पायलट नहीं तो फ्लाइट में क्यों चढ़ाया...', महिला IAS ने लगाई एयरलाइन कंपनी की क्लास
AajTak
IAS सोनल गोयल ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की. जिसमें यात्री फ्लाइट के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं और उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं. उनके ट्वीट पर गो फर्स्ट एयरलाइन ने रिप्लाई करते हुए देरी के लिए माफी मांगी है.
एक महिला IAS ऑफिसर का ट्वीट वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने दावा किया कि कैप्टन की गैरमौजूदगी के कारण फ्लाइट करीब 2 घंटे देरी से उड़ी. इस दौरान तमाम यात्री फ्लाइट के अंदर ही फंसे रहे, जिसमें बूढ़े और बच्चे भी शामिल थे. मामले में एयरलाइन कंपनी ने भी रिएक्ट किया है.
आईएएस सोनल गोयल (IAS Sonal Goel) ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स कर गो फर्स्ट एयरलाइन (Go First Airline) से सवाल पूछे. उन्होंने लिखा- उड़ान संचालन की अप्रत्याशित और दयनीय हैंडलिंग. फ्लाइट G8 345 मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रात 10:30 बजे उड़ान भरने वाली थी. लेकिन एक घंटे से अधिक की देरी हो चुकी है. यात्री विमान के अंदर फंसे हुए हैं. एयरलाइन स्टाफ का कहना है कि कैप्टन उपलब्ध नहीं है. वे दूसरे कैप्टन की व्यवस्था कर रहे हैं.
एक दूसरे ट्वीट में आईएएस ने पूछा- अगर कैप्टन नहीं है तो यात्रियों को फ्लाइट में क्यों चढ़ाया गया, जिसमें छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग यात्री भी शामिल हैं. वो फ्लाइट में पानी के अलावा कुछ नहीं परोस रहे हैं. उड़ान में देरी के बारे में किसी यात्री को खबर नहीं दी गई. बस इतना बताया गया कि कैप्टन दूसरी फ्लाइट के लिए रवाना हो गया है.
Unexpected and pathetic handling of flight operations by @GoFirstairways The Flight G8 345 from Mumbai to Delhi was scheduled to depart at 22:30 hrs . Its more than 1 hour delay & passengers are stuck up inside plane; With airline staff saying that the Captain is not available. pic.twitter.com/SwEkaoZqMe
IAS सोनल ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की. जिसमें यात्री फ्लाइट के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं और उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं. उनके ट्वीट पर गो फर्स्ट एयरलाइन ने रिप्लाई करते हुए देरी के लिए माफी मांगी. कंपनी ने लिखा- आपको हुई देरी के लिए क्षमा चाहते हैं. हम समय पर एयरलाइन चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. हालांकि, कभी-कभी अप्रत्याशित घटनाएं हमें चुनौती देती हैं. भविष्य में हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.
कौन हैं IAS सोनल गोयल?

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









