
पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके, EMSC ने दी सुनामी की चेतावनी
AajTak
यूरोपीय-मेडिटेरियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने शनिवार को कहा कि पापुआ न्यू गिनी में न्यू ब्रिटेन क्षेत्र के तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. ईएमएससी ने कहा कि भूकंप की गहराई 49 किलोमीटर (30.45 मील) थी
पापुआ न्यू गिनी में शनिवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. यूरोपीय-मेडिटेरियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने शनिवार को कहा कि पापुआ न्यू गिनी में न्यू ब्रिटेन क्षेत्र के तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई.
ईएमएससी ने कहा कि भूकंप की गहराई 49 किलोमीटर (30.45 मील) थी और अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने सुनामी की चेतावनी जारी की है.
इससे पहले शुक्रवार शाम को पश्चिमी नेपाल में तीन मिनट के अंतराल पर दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 5.2 तीव्रता का भूकंप रात 8:07 बजे जाजरकोट जिले में आया, जिसके तुरंत बाद रात 8:10 बजे 5.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया. दोनों भूकंपों का केंद्र पानीक क्षेत्र जाजरकोट में था जो काठमांडू से लगभग 525 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है. नेपाल के साथ ही उत्तर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
आपको बता दें कि बीते महीने म्यांमार और थाईलैंड में जबर्दस्त भूकंप आए थे, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. वहीं, गुरुवार को म्यांमार की सैन्य सरकार ने जानकारी दी कि देश में आए जोरदार भूकंप में अब तक 3,085 लोगों की मौत हो चुकी है. इस आपदा में 4,715 लोग घायल हुए, जबकि 341 लोग अब भी लापता हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









