
पापुआ न्यूगिनी के दौरे पर पीएम मोदी, लोगों किया शानदार स्वागत, देखें खबरें सुपरफास्ट
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी पापुआ न्यूगिनी के दौरे पर हैं. कल जब वे पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे तो उनका बेहद शानदार और गर्मजोशी से स्वागत हुआ. भारतीय मूल के लोग उनके स्वागत के लिए उमड़े. मोदी-मोदी के नारे लगाए गए, वहां का नजारा देखने लायक था. पीएम मोदी के स्वागत के लिए पहुंचे लोग लगातार नारे लगा रहे थे. साथ ही उनमें सेल्फी लेने की भी होड़ थी

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











