
'पापा सिंगल रहने दे...', शादी के स्टेज से उठी दुल्हन और लगी नाचने, VIDEO
AajTak
हाल में शादी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दुल्हन अचानक ही स्टेज पर खड़ी हो जाती है. वह खास गाने- 'पप्पा सिंगल रहने दे... मने सिंगल रहने दे...' पर डांस करने लगती है.
सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक वीडियो वायरल होते हैं जो कभी हंसा देते हैं तो कभी हैरान कर देते हैं. ताजा वीडियो एक शादी का है जिसमें स्टेज पर दूल्हा दुल्हन बैठे हुए हैं. आम तौर पर दुल्हन शादी में सिर झुकाए बैठी रहती है लेकिन यहां दुल्हन अचानक ही खड़ी हो जाती है. वह खास गाने- 'पप्पा सिंगल रहने दे... मने सिंगल रहने दे...' पर डांस करने लगती है.
दुल्हन की एनर्जी देखकर दूल्हा ताली बजाने लगता है और शादी में मौजूद अन्य लोग भी खुशी से झूमने लगते हैं. दुल्हन का ये डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर लोग इस वीडियो पर ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- 'शादी का सारा फ्रस्टेशन एक ही डांस में निकाल दिया तुमने.' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अब तो बहन कर ली तुमने शादी, अब तो कोई रास्ता नहीं है'. एक यूजर ने लिखा - 'गजब का गाना और गजब का डांस.
बता दें कि पहले भी शादियों में दुल्हन के डांस वीडियो खूब वायरल हुए हैं.कुछ समय पहले ऐसा ही एक वीडियो आया था जिसमें एक दुल्हन अपनी विदाई जैसे भावुक पल पर हंसते और नाचते (Bride Dancing) हुए नजर आई.दरअसल, ये वीडियो एक दुल्हन की विदाई का है. जिसमें विदाई के वक्त वो झूमकर डांस कर रही है. इसकी खास बात ये है कि जिस गाने पर दुल्हन डांस कर रही है, वो बेहद दिलचस्प है. जी हां, दुल्हन ने 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' (Gadi Wala Aaya Ghar Se Kachra Nikaal Song) गाने पर जबरदस्त डांस किया.
विदाई में दुल्हन का डांस!
बता दें कि दुल्हन के गेटअप में मानसी गोस्वामी (Mansi Goswami) हैं, जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के कई सारे वीडियोज और तस्वीरें हैं. इस वीडियो में विदाई समारोह के दौरान दुल्हन बनी मानसी का डांस देख वहां मौजूद हंसते हुए नजर आए. खुद दुल्हन भी हंसते हुए और नाचती हुई नजर आई.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









