
'पापा ने फोन नहीं उठाया, शायद बाइक चलाते होंगे...' BMW हादसे में मारे गए अधिकारी के बेटे ने बताया क्या हुआ उस दिन
AajTak
दिल्ली में बीएमडब्लू हादसे में मारे गए सरकारी अधिकारी नवजोत के बेटे ने बताया कि घटना के दिन क्यो हुआ था. उन्होंने कि जब में अपने दोस्त के पास से घर पहुंचा तो मां पापा बंग्ला साहिब गए हुए थे. मैंने बताने को लिए फोन किया कि घर पहुंच गया हूं लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. कुछ ही देर बाद दुखद खबर आई तो परिवार में कोहराम मच गया.
बीते रविवार को दिल्ली के व्यस्त धौला कुआं इलाके में रिंग रोड पर हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार को तबाह कर दिया. इस हादसे में भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई. वे अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से हरि नगर स्थित अपने घर वापस जा रहे थे. इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे धौला कुआं मेट्रो पिलर नंबर 67 के पास राजा गार्डन की ओर जाते समय उनकी बाइक को तेज रफ्तार BMW कार ने टक्कर मार दी.
डिवाइडर से टकराकर बस में भिड़ी नवजोत की बाइक
ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक डिवाइडर से टकरा गई और फिर बाईं ओर चल रही एक बस से जा भिड़ी. नवजोत और उनकी पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में उन्हें जीटीबी नगर के न्यूलाइफ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने नवजोत को मृत घोषित कर दिया. वहीं पत्नी की हालत बहुत गंभीर है और उनका इलाज जारी है. हादसे में आरोपी महिला बीएमडब्लू चालक और उसके पति भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नवजोत सिंह के घर और पड़ोस में मातम पसरा है.
'पापा ने फोन ही नहीं उठाया' उनके बेटे ने बताया कि जब में अपने दोस्त के पास से घर पहुंचा तो मां पापा बंग्ला साहिब गए हुए थे. मैंने बताने को लिए फोन किया कि घर पहुंच गया हूं लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. मैंने समझा कि शायद बाइक ड्राइव कर रहे होंगे लेकिन कुछ ही समय में पता चल गया कि उनका एक्सिडेंट हुआ है. एक बात अभी तक समझ नहीं आई कि कार में बैठा कपल मेरे माता पिता को इलाज के लिए 20 किलोमीटर दूर वो भी एक छोटे नर्सिंग होम में क्यों ले गया. आसपास इतने होस्पिटल हैं तो शायद अगर वहां ले जाते तो वे बच जाते.
कार चालक महिला भी अस्पताल में भर्ती
BMW कार चला रही थी महिला का नाम गगनदीप है. गगनदीप खुद भी नॉर्थ दिल्ली के अस्पताल में एडमिट है दिल्ली पुलिस ने इस मामले में BNS- 281, BNS 105, BNS 125B, BNS- 238A के तहत FIR दर्ज की है औकर कार को जब्त कर ली है. पुलिस के अनुसार, मृतक नवजोत सिंह हरिनगर में अपने परिवार के साथ रहते थे. वहीं, आरोपी दंपति गुरुग्राम के रहने वाले हैं और पति बिजनेस करता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










