
पात्रा चॉल घोटाला: संजय राउत को झटका, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
AajTak
पात्रा चॉल घोटाले मामले में संजय राउत को कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले भी उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया गया था. ईडी चार्जशीट में साफ कहा गया है कि राउत पात्रा चॉल घोटाले के साथ शुरू से जुडे़ हुए थे.
पात्रा चॉल घोटाले मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ईडी की एक विस्तृत चार्जशीट के बाद अब कोर्ट ने भी राउत की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया है. इससे पहले भी उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ाया गया था. कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट के आधार पर ही ये फैसला लिया है. चार्जशीट में साफ कहा गया है कि घोटाले के साथ संजय राउत शुरुआत से जुड़े हुए थे.
चार्जशीट में बताया गा है कि साल 2006-07 में संजय राउत ने MHADA के अधिकारियों के साथ कई बैठकों में हिस्सा लिया था. वो तमाम बैठकें पात्रा चॉल को लेकर ही हुई थीं. उन बैठकों के बाद ही इस मामले में राकेश वधावन की भूमिका शुरू हुई थी जिन्होंने रीडेवलपमेंट के काम के लिए GuruAshish Construction Pvt Ltd को चुना. राउत पर बड़ा आरोप ये भी है कि पात्रा चॉल घोटाले में जो पैसे मिले उससे उन्होंने Kihim और अलीबाग में जमीन खरीदी. कुछ खरीददारों ने जांच एजेंसी के सामने इसकी पुष्टि भी कर दी है. इसके अलावा राउत ने अपनी पत्नी के नाम पर भी संपत्ति ली है. चार्जशीट के मुताबिक राउत की पत्नी के नाम पर दादर में एक फ्लैट लिया गया है. वहीं घोटाले वाले पैसों के जरिए संजय राउत के परिवार ने विदेशी दौरे भी किए हैं. ऐसे में राउत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का एक मजबूत मामला बना है.
अभी के लिए ईडी चार्जशीट में गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन, प्रवीन राउत, राकेश वधावन, सारंग वाधवन और संजय राउत के नाम का जिक्र किया गया है. ED के मुताबिक, प्रवीण राउत ने राकेश वधावन और सारंग वधावन के साथ मिलकर हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









