
पाकिस्तानी जेल में कौन है 'कैदी नंबर 804', बच्चे-बच्चे की जुबां पर जिसका नाम, जानें
AajTak
पाकिस्तान के पंजाब सरकार की मंत्री और नवाज शरीफ की पार्टी PMLN की नेता मरियम औरंगजेब ने PoK के कोटली में एक रैली को संबोधित किया. इस रैली के दौरान एक बच्चे ने 'कैदी नंबर 804' का नारा लगाना शुरू किया. उस बच्चे को चुप कराने के लिए मरियम औरंगजेब के साथ खड़ा एक नेता अपने हाथ जोड़ने लगा. कौन है पाकिस्तान में 'कैदी नंबर 804', हर जुबां पर जिसका नारा, जानें.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











