
पाकिस्तान: 5 दिन के दौरे पर चीन जा रहे राष्ट्रपति जरदारी, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
AajTak
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है, जब पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था को फिर से जिंदा करना चाहता है और सीपीईसी के जरिए क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करना चाहता है.
पाकिस्तान (Pakistan) के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी आज पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर चीन जाएंगे. इस दौरान वे चीनी नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों के पहलुओं पर चर्चा करेंगे, जिसमें आर्थिक और व्यापार सहयोग, सुरक्षा सहयोग और मल्टी-बिलियन डॉलर के आर्थिक गलियारे (CPEC) पर जोर दिया जाएगा.
विदेश विभाग ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति जरदारी, चीन के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ली कियांग और अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करेंगे.
किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
रेडियो पाकिस्तान ने विदेश कार्यालय के हवाले से कहा, "राष्ट्रपति जरदारी की चर्चा पाकिस्तान-चीन संबंधों के पूरे दायरे को शामिल करेगी, जिसमें आर्थिक और व्यापार सहयोग, आतंकवाद विरोधी और सुरक्षा सहयोग, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) और भविष्य की कनेक्टिविटी पहलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा."
इसमें कहा गया है कि दोनों पक्ष क्षेत्रीय और ग्लोबल जियोपॉलिटिकल डेवलपमेंट्स और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर भी बातचीत करेंगे.
CPEC पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को चीन के झिंजियांग प्रांत से जोड़ता है, चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की प्रमुख परियोजना है. बीआरआई को चीन द्वारा दुनिया भर में चीनी निवेश द्वारा वित्तपोषित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के जरिए विदेशों में अपने प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जाता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











