
पाकिस्तान: हाईकोर्ट परिसर में घुसा ट्रेनी वकील, सीनियर के सीने में दागी 6 गोलियां
AajTak
पाकिस्तान के वरिष्ठ वकील अब्दुल लतीफ अफरीदी सोमवार को पेशावर हाईकोर्ट के बार रूम में बैठे थे कि तभी एक ट्रेनी वकील वहां पहुंचा और उसने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. उन्हें तुरंत लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
पाकिस्तान के एक वरिष्ठ वकील अब्दुल लतीफ अफरीदी (Abdul Latif Afridi) की सोमवार को पेशावर हाईकोर्ट में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिस समय उन्हें गोली मारी गई. वे हाईकोर्ट के बार रूम में बैठे थे. गोली मारने वाला शख्स एक ट्रेनी वकील है. इसे निजी दुश्मनी का मामला बताया जा रहा है.
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल लतीफ अफरीदी (79) पाकिस्तान में वकीलों के आंदोलन के अगुआ रहे हैं. वे पाकिस्तान के बहुत बड़े वकील थे, जिनका उनकी बिरादरी में काफी सम्मान था.
पेशावर हाईकोर्ट में क्या हुआ?
अब्दुल लतीफ अफरीदी सोमवार को पेशावर हाईकोर्ट के बार रूम में बैठे थे कि तभी एक ट्रेनी वकील वहां पहुंचा और उसने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. उसने ताबड़तोड़ छह गोलियां अफरीदी को मारी. उन्हें तुरंत लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
अस्पताल के एक प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने बताया कि अफरीदी पर छह गोलियां चलाई गईं. पुलिस ने आरोपी ट्रेनी वकील अदनान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच एंटी टेररिज्म कोर्ट लाया गया. पुलिस को संदेह है कि निजी दुश्मनी की वजह से इस हमले को अंजाम दिया गया. वे इसकी भी जांच कर रहे हैं कि पेशावर हाईकोर्ट परिसर में अदनान आखिर पिस्तौल लेकर कैसे पहुंचा?
बता दें कि 1979 में अफरीदी को मार्शल लॉ के खिलाफ राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल मुहम्मद जिया उल-हक ने उन्हें कैद कर लिया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











