
पाकिस्तान से जुड़े हैकर्स ने इंडियन वेबसाइट्स पर किए 15 लाख अटैक, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
AajTak
महाराष्ट्र साइबर के एक सीनियर अधिकारी ने हैकर्स द्वारा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डेटा चुराने, विमानन और नगरपालिका प्रणालियों को हैक करने और चुनाव आयोग की वेबसाइट को निशाना बनाने के दावों को खारिज कर दिया.
महाराष्ट्र साइबर टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत भर में अहम बुनियादी ढांचे की वेबसाइटों को निशाना बनाकर 15 लाख से ज्यादा साइबर हमले करने के लिए जिम्मेदार सात एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट (APT) समूहों की पहचान की है. एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनमें से केवल 150 हमले ही सफल रहे.
उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता होने के बाद भी, भारत सरकार की वेबसाइट्स को पड़ोसी देश के साथ-साथ बांग्लादेश और मध्य पूर्वी इलाके से साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है.
सीजफायर के बाद कम हुए अटैक्स
पत्रकारों को संबोधित करते हुए, महाराष्ट्र साइबर के एक सीनियर अधिकारी ने हैकर्स द्वारा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डेटा चुराने, विमानन और नगरपालिका प्रणालियों को हैक करने और चुनाव आयोग की वेबसाइट को निशाना बनाने के दावों को खारिज कर दिया.
उन्होंने कहा, "जांच में पाया गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद भारत में (सरकारी वेबसाइटों पर) साइबर हमले कम हुए हैं, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं. ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और मध्य पूर्वी देशों से हो रहे हैं."
यह भी पढ़ें: Cyber Attacks From Pakistan: समझौते के बाद भी भारत पर साइबर हमले कर रहा पाकिस्तान, इन देशों से भी हो रहे हमले

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







