
पाकिस्तान: विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने ऐसा क्या कर दिया, जो सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई महिला?
AajTak
फवाद चौधरी ने ट्वीट कर पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए "अंडर ट्रायल जज" का इस्तेमाल किया. उन्हें चुनाव लड़ने की चुनौती दी. इसे लेकर जज की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में चौधरी के खिलाफ याचिका लगाई है.
फवाद चौधरी कहने को तो पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री हैं. लेकिन चर्चा में बने रहने के लिए अक्सर कुछ न कुछ करते ही रहते हैं. एक बार फिर फवाद चौधरी अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं. और इस ट्वीट की वजह से उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल हो गई है. दरअसल, कुछ दिन पहले फवाद चौधरी ने ट्वीट कर पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के जज काजी फैज ईसा को चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. साथ ही उनके लिए कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया था. इसी को लेकर अब जज काजी की पत्नी सरीना ईसा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं. उन्होंने फवाद के ऊपर कोर्ट की अवमानना का केस चलाने की अपील की है.
ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









