
पाकिस्तान वाले मैच के बाद चर्चा में ब्यूटीफुल लेडीज... जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर गदर मचा है!
AajTak
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-पाक मुकाबले के दौरान सोशल मीडिया पर हार-जीत की चर्चा के साथ-साथ कैमरामैन के लेंस के फोकस की भी बातें हो रही हैं. सोशल मीडिया पर कई स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जहां कैमरामैन की नजरें खूबसूरत चेहरों पर भी टिकीं.
भारत-पाकिस्तान का मैच जब भी होता है, तो एक्साइटमेंट का लेवल अलग ही होता है. स्टेडियम में खचाखच भीड़, क्रिकेट फैंस की अजीबोगरीब हरकतें, दर्शकों के हाथ में बैनर और शोर... ये कुछ ऐसी बातें हैं, जो भारत-पाकिस्तान मुकाबले को और दिलचस्प बना देती हैं.
इस मैच के दौरान कई चीजें वायरल भी होती हैं, लेकिन इसके अलावा एक और चीज होती है-मैच को कवर करने वाले कैमरामैन का फोकस. वह कभी दर्शकों के जोश को कैप्चर करता है, तो कभी किसी फैन की अपने पसंदीदा बल्लेबाज के आउट होने पर मायूसी, तो कभी चौके-छक्कों पर दर्शकों की खुशी, लेकिन भारत-पाक मैच में एक और चीज होती है-खूबसूरत चेहरे, जिनकी चर्चा मैच खत्म होने के बाद भी सोशल मीडिया पर होती रहती है.
कल भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भी ऐसा ही हुआ. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में सोशल मीडिया पर हार-जीत की चर्चा के साथ-साथ कैमरामैन के लेंस के फोकस पर भी बातें हो रही हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जहां कैमरामैन की नजरें इन खूबसूरत चेहरों पर भी पड़ीं.
आइए, देखते हैं कुछ ऐसे पोस्ट.
कैमरामैन का फोकस खूबसूरत चेहरों पर टिका
मैच के दौरान कैमरामैन अपनी परंपरा निभाते हुए

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











