
पाकिस्तान में 14 घंटे तक चले एनकाउंटर में ड्रग माफिया फैसल जट्ट ढेर, हजारों गोलियां दागी गईं, हेलिकॉप्टर्स का भी इस्तेमाल
AajTak
पाकिस्तानी पुलिस की एक विशेष टीम ने हंज गांव में फैसल को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू किया, फैसल पर पाकिस्तान की एलीट फोर्स के एक अधिकारी की हत्या का आरोप था. डीएसपी ज़ीशान के नेतृत्व में पुलिस ने फैसल के घर की दीवार को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन अंदर से हुई भारी गोलीबारी ने उन्हें बैकअप बुलाने पर मजबूर कर दिया.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरात जिले के हंज गांव में 14 घंटे तक चले जबरदस्त पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात ड्रग माफिया फैसल जट्ट, उसके भतीजे और दो अन्य साथियों को मार गिराया गया. ये ऑपरेशन 18 दिसंबर 2024 की दोपहर शुरू हुआ और 19 दिसंबर की सुबह समाप्त हुआ था, जिसमें फैसल के अपराध साम्राज्य का अंत हो गया. एनकाउंटर में फैसल के पक्के मकान की दीवारें गोलियों से छलनी हो गई थीं, जो इस ऑपरेशन की भयावहता को दर्शाती हैं. पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान भारी मात्रा में गोला-बारूद, ग्रेनेड और आंसू गैस का इस्तेमाल किया.
आरोपी फैसल के आखिरी शब्द फैसल जट्ट के आखिरी पलों का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने कहा था कि 'अगर मैं बच गया तो मुझे जट्ट मत कहना.' ये शब्द अब एक बड़ी चर्चा का विषय बन गए हैं, जो अपराध, न्याय और इस भयंकर मुठभेड़ पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
ऑपरेशन का पूरा घटनाक्रम
पाकिस्तानी पुलिस की एक विशेष टीम ने हंज गांव में फैसल को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू किया, फैसल पर पाकिस्तान की एलीट फोर्स के एक अधिकारी की हत्या का आरोप था. डीएसपी ज़ीशान के नेतृत्व में पुलिस ने फैसल के घर की दीवार को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन अंदर से हुई भारी गोलीबारी ने उन्हें बैकअप बुलाने पर मजबूर कर दिया. अगले दिन की सुबह तक एनकाउंटर में फैसल, उसका 20 वर्षीय भतीजा सफिउर रहमान, दो सहयोगी नावेद अख्तर और नोमी मृत पाए गए. इस ऑपरेशन में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई. हेलिकॉप्टर्स तक का सहारा लिया गया. एनकाउंटर के बाद पुलिसकर्मियों का हीरो की तरह स्वागत किया गया.
एक कुख्यात अपराधी की कहानी
फैसल जट्ट को फैसल हंज के नाम से भी जाना जाता था, वह ड्रग तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का सरगना था, उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था. उसके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हुई थी, लेकिन इस बार उसके नए मकान में छिपे होने की जानकारी पुलिस को चौंका गई.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








