
पाकिस्तान में हफ्तेभर में 100 मौतें.... खैबर में शिया-सुन्नी मुस्लिम के आपसी विवाद में जबरदस्त हिंसा
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में शिया और सुन्नी कबीलाई झड़पों के दौरान मंगलवार को कम से कम 10 लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हुए. संघर्ष विराम के बावजूद हिंसा जारी रही. पिछले हफ्ते के संघर्ष में 100 लोग मारे गए थे.
पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम में स्थित कुर्रम जिले में शिया और सुन्नी कबीलों के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान मंगलवार को कम से कम 10 लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि हफ्तेभर में 100 लोग मारे गए हैं. सरकार द्वारा संघर्ष विराम के आयोजन के बावजूद हिंसक झड़पें जारी हैं. मंगलवार को यह संघर्ष गोजाघारी, मातासानगर और कुंज अलीजाई क्षेत्रों में हुआ.
कुर्रम के डिप्टी कमिश्नर जावेदुल्लाह महसूद ने कहा कि एक समझौता हुआ है जिसके तहत संघर्ष विराम को 10 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमति हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि बीते हफ्ते में 100 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 180 अन्य घायल हुए हैं. सभी दल कल से अपनी पोजीशन खाली करेंगे, जबकि पुलिस और सेना के कर्मी कुर्रम में तैनात रहेंगे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले के बाद दो समुदायों में हिंसा, अब तक 37 लोगों की मौत
यात्री वैन पर हमले के बाद भड़की हिंसा
कुर्रम जिले में अलीजाई और बगान कबीलों के बीच हिंसा पिछले शुक्रवार को उस समय शुरू हुई जब पराचनार के पास एक यात्री वैन के काफिले पर हमले में 47 लोग मारे गए. शुक्रवार और शनिवार के बीच हुई हिंसा में कम से कम 37 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे. इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है.
हालांकि रविवार को स्थानी शासन दल और दोनों समुदायों के बुजुर्गों के बीच बैठकों के बाद शिया और सुन्नी समुदायों के बीच सात दिनों के लिए संघर्ष विराम कराया गया था, लेकिन फिर भी झड़पें चलती रहीं. हालांकि, बाद में इसे बढ़ा दिया गया है और अब भी हिंसा जारी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












