
पाकिस्तान में मिला 800 अरब डॉलर का सोना! क्या खत्म होगी कंगाली?
AajTak
पाकिस्तान के पंजाब सूबे में सोने की खान मिलने का दावा किया गया है. पूर्व खनन मंत्री इब्राहिम हसन मुराद ने कहा कि अटक में 32 किलोमीटर के इलाके में 28,000 किलोग्राम सोने का भंडार मिला है, जिसकी कीमत 800 बिलियन डॉलर है. हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. पाकिस्तान में पहले भी ऐसे दावे किए गए हैं, जैसे गैस और कोयले के भंडार मिलने की खबरें, जो बाद में झूठी साबित हुईं. देश की आर्थिक स्थिति और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











