
पाकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.4 रही तीव्रता
AajTak
पाकिस्तान में बुधवार की रात 9 बजकर 58 मिनट और 26 सेकंड (भारतीय समयानुसार) पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.
पाकिस्तान में बुधवार की रात 9 बजकर 58 मिनट और 26 सेकंड (भारतीय समयानुसार) पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 4.4 रिक्टर स्केल पर मापी गई है. फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. विशेषज्ञों के अनुसार, इस तीव्रता के भूकंप से हल्के से मध्यम स्तर तक का कंपन महसूस किया जा सकता है.
पाकिस्तान तीन प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों अरेबियन, यूरो-एशियन और इंडियन प्लेट के संगम पर स्थित है. यही भूगर्भीय स्थिति देश को पांच प्रमुख भूकंपीय क्षेत्रों में विभाजित करती है, जिससे पाकिस्तान अक्सर भूकंप की चपेट में आता है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









