
पाकिस्तान में मसाज करा रहा था विदेशी टूरिस्ट, तभी पैसा मांगने पहुंच गया ट्रांसजेंडर, Video वायरल
AajTak
पाकिस्तान घूमने के लिए भी काफी टूरिस्ट हर साल वहां पहुंचते हैं. वहां जाने वाले कई लोग अपने अलग-अलग अनुभव भी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान के कराची में एक विदेशी टूरिस्ट जब सड़क किनारे मसाज करा रहा था, तभी उसके पास एक ट्रांसजेंडर पहुंच गई. फिर जो हुआ, वो सब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विदेशी पर्यटक ने खुद के साथ हुए इस वाकये का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. साथ ही इस बारे में अपना अनुभव भी बताया है. हालांकि, सड़क किनारे मसाज करा रहे टूरिस्ट का ट्रांसजेंडर से सामना होने का वीडियो काफी मजेदार है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो इंस्टाग्राम पर @realwildcarlos नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है.कैप्शन में लिखा है - जब मैं कराची, पाकिस्तान की सड़कों पर एक अच्छी स्ट्रीट मसाज करवा रहा था, तो एक लेडीबॉय मेरे पास आया और उसने पैसे मांगे. कुछ बातचीत के बाद मैंने उसे कुछ पैसे दिए, क्योंकि मैं जानता हूं कि पाकिस्तान में इस तरह के लोग कैसे संघर्ष करते हैं. इसलिए मुझे उन पर दया आ गई. इस वीडियो में एक विदेशी टूरिस्ट, सड़क पर अपने हाथ की मसाज करा रहा होता है. तभी उसके पास एक ट्रांसजेंडर पहुंच जाती है.
इसके बाद ट्रांसजेंडर उससे 500 पाकिस्तानी रुपये मांगती है. ये देखकर टूरिस्ट चौंक जाता है और इतने पैसे देने से मना कर देता है. वह कहता है कि वह सिर्फ 100 रुपये दे सकता है, क्योंकि 500 बहुत ज्यादा होते हैं. इस पर बात नहीं बनती है. तब टूरिस्ट उसे कहता है कि अब मैं तुम्हें कुछ नहीं दूंगा, लेकिन ट्रांसजेंडर अपनी बात पर अड़ी रहती है.
अंत में पैसे देने पर बनी बात फिर वो उससे पूछता है कि क्या तुम मसाज भी करती हो. इस पर वो सिर हिलाकर हां में जवाब देती है. इसके बाद टूरिस्ट उसे 400 पाकिस्तानी रुपये यानी (1.4 डॉलर) देने की बात करता है और बात बन जाती है और अपनी जेब से निकालकर रुपये दे देता है. उसके जाने के बाद शख्स के हाथ की मसाज कर रहा शख्स, टूरिस्ट से पूछता है कि क्या वह तुम्हें पसंद आई? तो वह ना में जवाब देता है. फिर कहता है कि मुझे उससे कोई दिक्कत भी नहीं है.
वीडियो पर आ रहे दिलचस्प कमेंट इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा- उसने तुम्हारे हाथ को पकड़ लिया था, क्या यह मजेदार था. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि पैसे देते समय आखिर वीडियो बनाने का क्या मतलब था. एक अन्य यूजर ने लिखा है- भाई एक बार इजिप्ट भी आओ.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











