
पाकिस्तान में बन रही पंजाब को दहलाने की साजिश, ISI के इस प्लान का पर्दाफाश
AajTak
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने पंजाब को दहलाने की साजिश रची है, इसके लिए भारत में मौजूद स्लीपर सेल से भी संपर्क किया गया. लेकिन हमारी खुफिया एजेंसियों ने ISI के प्लान का पर्दाफाश कर दिया है. साथ ही एक अलर्ट भी जारी किया गया है.
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान में पंजाब को दहलाने की साजिश हो रही है. इसे लेकर बाकायदा एक प्लान तैयार किया गया है. इस खौफनाक साजिश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI शामिल है. इस बात का खुलासा देश की खुफिया एजेंसियों ने किया है. इसे लेकर एक अलर्ट भी जारी किया गया है, इसमें बताया गया है कि पाकिस्तान में किस तरह से पंजाब में दहशत फैलाने और दहलाने का खेल रचा जा रहा है.
खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने पंजाब और उसके आसपास के राज्यों में रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की बड़ी साजिश रची है.लिहाजा ISI ऑपरेटिव पंजाब और पंजाब से सटे राज्यों में रेलवे ट्रैक उड़ाने का प्लान बना चुके हैं. रेलवे ट्रैक को खासतौर पर तब निशाना बनाया जा सकता है, जब ट्रैक से मालवाहक ट्रेन गुजर रही हो. बता दें कि अलर्ट की कॉपी आज तक/इंडिया टुडे के पास है.
खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट में ये भी बताया है कि रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने के लिए ISI की ओर से बड़े पैमाने पर भारत में मौजूद अपने ऑपरेटिव को फंडिंग की जा रही है. इतना ही नहीं, भारत में मौजूद स्लीपर सेल को रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने के लिए मोटी रकम ऑफर की गई है.
अलर्ट जारी होने के बाद एजेंसियों ने पंजाब और आसपास के राज्यों को सतर्क रहने के लिए कहा है. साथ ही कहा गया है कि संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी बनाकर रखें. रैलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए. चप्पे चप्पे पर नजर बनाए रखें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











