
पाकिस्तान में पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाकर विस्फोट, कई लोगों की मौत
AajTak
यह घटना डेरा इस्माइल खान की है. पुलिस का कहना है कि इस दौरान पांच लोगों की मौत हुई है जबकि 21 घायल हुए हैं. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि क्या मृतकों में कोई पुलिसकर्मी भी है या नहीं.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह में पुलिस के गश्ती दल को निशाना बनाकर हमला किया गया. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 21 घायल हो गए. यह घटना डेरा इस्माइल खान की है.
पुलिस का कहना है कि घटना में पांच लोगों की मौत हुई है जबकि 21 घायल हुए हैं. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि क्या मृतकों में कोई पुलिसकर्मी भी है या नहीं.
बता दें कि हाल के महीनों में पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान में. पिछले साल नवंबर में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के साथ सीजफायर की अवधि खत्म होने के बाद इन घटनाओं में इजाफा हुआ है.
31 अक्टूबर को डेरा इस्माइल खान में ही पुलिस कैंप पर अज्ञात आतंकियों ने गोलीबारी कर दी थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी. उसी दिन दक्षिण वजीरिस्तान में आईईडी विस्फोट में दो सैनिकों की मौत हुई थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











