
पाकिस्तान में पश्तूनिस्तान बनाने का TTP का पक्का इरादा, देखें क्या है प्लानिंग
AajTak
तालिबान को पालने-पोसने वाला पाकिस्तान ये नहीं जानता था कि एक दिन वही तालिबान भस्मासुर बन जाएगा और उसकी फौज की लाशें बिछाने लगेगा. अब TTP ने पाकिस्तान में पश्तूनिस्तान बनाने का इरादा कर लिया है. दूसरी तरफ, पाकिस्तान अफगान सीमा से सटे TTP के कुछ ठिकानों पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है्.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











