
पाकिस्तान में नया ठिकाना, नई बेगम और नई चाल... भांजे ने खोला अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का एक-एक राज
AajTak
भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान ने अपना दामाद बना लिया है. दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में एक पठान लड़की से दूसरी बार निकाह रचा लिया है. ये विस्फोटक खुलासा दाऊद इब्राहिम की बीवी महजबीन ने खुद उसके भांजे अली शाह के सामने किया था.
जिसने मुंबई को धमाकों से दहलाया था. जिसने कई वारदातों को अंजाम दिया. जिसे 30 साल से हिंदुस्तान ढूंढ़ रहा है. वो दाऊद इब्राहिम यानी भारत का 'कसाई' बन बैठा है पाकिस्तान का जमाई. जी हां, भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) को पाकिस्तान ने अपना दामाद बना लिया है. दाऊद इब्राहिम ने एक पाकिस्तानी पठान लड़की से दूसरा निकाह किया है. ये खुलासा खुद दाऊद इब्राहिम के भांजे और हसीना पारकर के बेटे अली शाह ने किया है.
भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान ने अपना दामाद बना लिया है. दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में एक पठान लड़की से दूसरी बार निकाह रचा लिया है. ये विस्फोटक खुलासा दाऊद इब्राहिम की बीवी महजबीन ने खुद उसके भांजे अली शाह के सामने किया था. दाऊद इब्राहिम की पहली बीवी महज़बीन के दावों के मुताबिक 67 साल के दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में एक पठान लड़की से दूसरी बार निकाह किया है.
ये सनसनीखेज खुलासा अब दाऊद इब्राहिम के भांजे और हसीना पारकर के बेटे अलीशाह ने किया है. अलीशाह ने नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) से पूछताछ में बताया है कि दाऊद इब्राहिम का पहली बीवी महज़बीन को तलाक देने की खबरें झूठी हैं. लेकिन दाऊद ने दूसरी शादी पाकिस्तानी पठान लड़की से की है.
दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह ने बताया कि दाऊद की पहली बीवी महज़बीन से जुलाई 2022 में अली शाह की दुबई में मुलाकात हुई थी, महज़बीन ने ही अली शाह को दाऊद इब्राहिम की दूसरे निकाह के बारे में बताया था. अलीशाह के मुताबिक दाऊद इब्राहिम की पहली बीवी महज़बीन ही हर अहम मौके पर भारत मे बैठे दाऊद के रिश्तेदारों के संपर्क में व्हाट्सप्प कॉल के ज़रिए जुड़ी रहती है.
आज तक के पास दाऊद इब्राहिम के भांजे अली शाह के बयान की वो कॉपी भी मौजूद है, जिसमें उसने खुलासा किया है कि दाऊद इब्राहिम की दूसरी बीवी पाकिस्तानी पठान है. दाऊद इब्राहिम ऐसा दिखाता है कि उसने महज़बीन को तलाक दे दिया है, लेकिन ये सच नहीं है.
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि दाऊद इब्राहिम ने अपनी पहली बीवी महज़बीन से तलाक की बात इसलिए फैलाई ताकि उसे शक के दायरे से बाहर रखा जा सके. जबकि भारत में दाऊद के रिश्तेदारों से उसकी पहली बीवी महज़बीन ही संपर्क में रहती है.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









